ब्रिटिश सांसदों ने पूर्व राजकुमार एंड्रयू से जुड़े गोपनीय दस्तावेज जारी करने को मंजूरी दी

ब्रिटिश सांसदों ने पूर्व राजकुमार एंड्रयू से जुड़े गोपनीय दस्तावेज जारी करने को मंजूरी दी

ब्रिटिश सांसदों ने पूर्व राजकुमार एंड्रयू से जुड़े गोपनीय दस्तावेज जारी करने को मंजूरी दी
Modified Date: February 24, 2026 / 09:53 pm IST
Published Date: February 24, 2026 9:53 pm IST

लंदन, 24 फरवरी (एपी) ब्रिटेन की संसद के ‘हाउस ऑफ कामन्स’ ने मंगलवार को पूर्व राजकुमार एंड्रयू की व्यापार दूत के रूप में नियुक्ति से संबंधित दस्तावेजों को जारी करने की मंजूरी दे दी।

यह प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित हुआ। इन दस्तावेजों को कब जारी किया जायेगा, यह स्पष्ट नहीं है, क्योंकि पूर्व राजकुमार को पिछले सप्ताह सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के संदेह में गिरफ्तार किया गया था।

सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह जांच में हस्तक्षेप नहीं करना चाहती।

विपक्षी लिबरल डेमोक्रेट्स के नेता और प्रस्ताव पेश करने वाले सांसद एड डेवी ने तर्क दिया कि पारदर्शिता का समय आ गया है।

बहस की शुरुआत करते हुए डेवी ने कहा, ‘‘कई मायनों में, यह व्हाइट हाउस और सिलिकॉन वैली से लेकर ओस्लो और पेरिस तक का पहला सही मायने में वैश्विक कांड है, लेकिन यह एक गंभीर ब्रिटिश कांड भी है जो ब्रिटिश प्रतिष्ठान के शीर्ष तक पहुंचता है।’’

एपी राजकुमार माधव

माधव


लेखक के बारे में