इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कारोबारी सरकार के खिलाफ हो गए हैं। कारोबारियों ने ऐलान किया है कि वो लॉकडाउन को नहीं मानेंगे और आर्थिक संकट से निकलने दुकानें खोलेंगे। बता दें कि पाकिस्तान सरकार ने कोरोना के खतरे को देखते हुए लॉकडाउन की समय अवधी 30 अप्रैल तक बढ़ा दी है।
Read More News: 15 अप्रैल से सीबीएसई की लाइव एक्सरसाइज क्लास, लॉकडाउन के दौरान छात्रों को
जिसके बाद अब सिंध प्रांत के कारोबारी सरकार के खिलाफ जाकर दुकानें व अन्य प्रतिष्ठान खोलने का ऐलान किया है। कारोबारियों ने मंगलवार को साफ कर दिया कि वे 15 अप्रैल से लॉकडाउन का पालन नहीं करेंगे और कारोबार खोलेंगे।
Read More News: राजस्थान में एक ही दिन में मिले 108 कोरोना संक्रमित मरीज, अकेले जयपुर में
हालांकि कारोबारी नेताओं का कहना है कि वे दुकानों को खोलने में सभी जरूरी सुरक्षा उपाय करेंगे। जिसमे सोशल डिस्टेंसिंग भी शामिल है। उन्होंने कहा कि भारी भरकम कंस्ट्रक्शन सेक्टर को खोला जा रहा है, जबकि रोज कमाकर खाने वाले छोटे दुकानदारों पर कोई रहम नहीं किया जा रहा है।
Read More News: लॉक डाउन के दौरान इन विमानों को मिली उड़ान भरने की अनुमति, नागरिक
कारोबारियों के इस ऐलान के बाद सरकार चिंता में डूब गई है। कारोबारियों को मानने के लिए सरकार नया रास्ता निकालने की कोशिश कर रही है। इस बीच कई नेताओं ने भी अपने विचार रखे हैं। जिस पर पीएम इमरान को निर्णय लेना होगा।
Read More News: रेलवे ने सभी प्रकार की पैसेंजर, एक्सप्रेस ट्रेन 3 मई तक किए रद्द, सि