Canada Bike Accident Video: पहले कभी नहीं देखा होगा सड़क हादसे का ऐसा नजारा! हवा में उड़ गई बाइक, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Canada Bike Accident Video: पहले कभी नहीं देखा होगा सड़क हादसे का ऐसा नजारा! हवा में उड़ गई बाइक, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Canada Bike Accident Video: पहले कभी नहीं देखा होगा सड़क हादसे का ऐसा नजारा! हवा में उड़ गई बाइक, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Canada Bike Accident Video/Image- social media X

Modified Date: May 11, 2026 / 10:34 am IST
Published Date: May 11, 2026 8:56 am IST
HIGHLIGHTS
  • कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में सड़क हादसे के बाद बाइक ट्रैफिक सिग्नल पर जा लटकी
  • हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

Canada Bike Accident Video: सोशल मीडिया पर कई तरह की वीडियो वायरल होते रहता है, लेकिन कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। शनिवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक बाइक हवा में उछलकर ट्रैफिक सिग्नल के ऊपर जा लटकी। इस अजीब और खौफनाक नजारे को देखने लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिससे इलाके में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

डेल्टा पुलिस के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 3 बजे स्कॉट रोड और 72वीं एवेन्यू के चौराहे पर एक मोटरसाइकिल और सेडान कार (Canada Bike Accident Video) की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक को गंभीर चोटें आईं है। जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं कार चालक को किसी तरह की चोट नहीं आई है।

हादसे के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो में देखा गया कि मोटरसाइकिल ट्रैफिक सिग्नल के ऊपरी हिस्से में उलझी हुई लटक रही थी। जिसने वहां मौजूद लोगों को हैरानी में डाल दिया। बाइक का इतनी ऊंचाई तक पहुंच जाना अविश्वसनीय था।

सड़क पर दिखा फिल्मी सीन

स्थानीय निवासी विलियम चैन ने बताया कि जब उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त कार को देखा तो उन्हें लगा कि यह एक नॉर्मल सड़क हादसा है। लेकिन जैसे ही उन्होंने ऊपर नज़र डाली, वे हैरान रह गए। उन्होंने देखा कि मोटरसाइकिल ट्रैफिक सिग्नल (Canada Bike Accident Video) के पोल में फंसी हुई थी। विलियम के अनुसार यह सीन किसी फिल्म के एक्शन सीन जैसा लग रहा था।

एक बंदे ने जेवोन रयान ने कहा कि यह समझ पाना मुश्किल था कि आखिर मोटरसाइकिल (Canada Bike Accident Video) इतनी ऊंचाई तक कैसे पहुंच गई। उनके मुताबिक हादसे की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर बेहद जोरदार रही होगी।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हादसे का वीडियो (Canada Bike Accident Video) सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं और लोग इस अनोखा एक्सीडेंट पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देने लगे। कुछ लोगों ने इसे बेहद डरावना बताया, जबकि कई लोग यह जानने को उत्सुक दिखे कि आखिर इतनी ऊंचाई तक बाइक कैसे पहुंची।

आप भी देखें वीडियो

 

ये भी पढ़ें :

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

जागेश साहू- 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.