अमेरिका के खिलाफ जवाबी शुल्क का ऐलान मंगलवार को करेगा कनाडा

अमेरिका के खिलाफ जवाबी शुल्क का ऐलान मंगलवार को करेगा कनाडा

अमेरिका के खिलाफ जवाबी शुल्क का ऐलान मंगलवार को करेगा कनाडा
Modified Date: August 25, 2026 / 08:41 am IST
Published Date: August 25, 2026 8:41 am IST

टोरंटो, 25 अगस्त (एपी) अमेरिका के साथ बढ़ते व्यापारिक तनाव के बीच कनाड़ा मंगलवार को अमेरिकी उत्पादों पर जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा करेगा। इस योजना से परिचित एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कनाडा के इस कदम से दोनों देशों के बीच व्यापारिक टकराव और बढ़ने की आशंका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के साथ वार्ता विफल होने के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार विवाद और गहरा गया है।

अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोमवार को कहा कि कनाडा को शायद अमेरिका के साथ बराबर मूल्य का शुल्क लगाने की नीति से हटकर अधिक लक्षित जवाबी कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इन कदमों का उद्देश्य कनाडाई कामगारों और कारोबारों के हितों की रक्षा करना होना चाहिए।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कनाडाई नेताओं से यह कहकर विवाद को बढ़ा दिया कि उन्हें “अमेरिका की नीति के अनुरूप चलना” होगा और चेतावनी दी कि ऐसा नहीं करने पर उन्हें पहले से लगाए गए शुल्कों से भी “कहीं अधिक गंभीर” परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

साथ ही, उन्होंने कनाडा से आयात होने वाले वाहनों, वाहन कलपुर्जों और इस्पात पर 50 प्रतिशत का नया शुल्क लगाने की चेतावनी दी।

कार्नी ने अमेरिका पर कनाडा को अपने अधीन करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अमेरिका की व्यापार संबंधी मांगों से कनाडा की यह आशंका सही साबित हुई है कि अमेरिका देश के प्रमुख उद्योगों को कमजोर कर उन्हें खत्म करना चाहता है।

कार्नी ने कहा, “बातचीत की मेज पर कनाडा को अमेरिका के मातहत समझने का रवैया हम स्वीकार नहीं करेंगे।”

एपी खारी गोला

गोला


लेखक के बारे में