दुबई, आठ जुलाई (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ईरान के साथ अंतरिम समझौता ‘‘समाप्त’’ हो गया है लेकिन वह बातचीत जारी रहने देंगे।
ट्रंप ने युद्धविराम की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह समाप्त हो गया है। उनके साथ बात करना समय की बर्बादी है।’’
ट्रंप ने यह टिप्पणी तुर्किये के अंकारा में दो दिवसीय उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) शिखर सम्मेलन से इतर की। इससे कुछ घंटे पहले अमेरिका ने ईरान पर हमले किए थे, जिन्हें उसने होर्मुज जलडमरूमध्य में टैंकरों पर ईरानी हमलों की जवाबी कार्रवाई बताया था।
एपी सिम्मी नरेश
नरेश