फोर्टिस के निदेशक मंडल ने आशुतोष रघुवंशी का कार्यकाल दो वर्ष बढ़ाने को मंजूरी दी

Ads

फोर्टिस के निदेशक मंडल ने आशुतोष रघुवंशी का कार्यकाल दो वर्ष बढ़ाने को मंजूरी दी

  •  
  • Publish Date - July 8, 2026 / 03:24 PM IST,
    Updated On - July 8, 2026 / 03:24 PM IST

नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड के निदेशक मंडल ने आशुतोष रघुवंशी को 19 मार्च, 2027 से अगले दो वर्ष के लिए प्रबंध निदेशक (एमडी) के रूप में पुनर्नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।

फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि रघुवंशी का मौजूदा कार्यकाल प्रबंध निदेशक (प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में नामित) के रूप में 18 मार्च, 2027 को समाप्त हो रहा है।

कंपनी ने कहा कि उनके अनुभव और कंपनी की वृद्धि का नेतृत्व करने में उनकी भूमिका को देखते हुए निदेशक मंडल ने बुधवार को हुई अपनी बैठक में 19 मार्च, 2027 से प्रभावी अगले दो वर्ष के लिए उनकी पुनर्नियुक्ति की सिफारिश की। हालांकि, यह पुनर्नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन होगी।

भाषा निहारिका अजय

अजय