BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

दक्षिण चीन सागर : चीन ने क्षेत्रीय मामलों में हस्तक्षेप के लिए “बाहरी ताकतों” को दोषी ठहराया

दक्षिण चीन सागर : चीन ने क्षेत्रीय मामलों में हस्तक्षेप के लिए “बाहरी ताकतों” को दोषी ठहराया

दक्षिण चीन सागर : चीन ने क्षेत्रीय मामलों में हस्तक्षेप के लिए “बाहरी ताकतों” को दोषी ठहराया
Bhasha
Published: 10 Oct 2024 | 7:42 pmModified: 10 Oct 2024 | 7:42 pm

विएंतियान (लाओस), 10 अक्टूबर (एपी) दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के नेताओं ने बृहस्पतिवार को वार्षिक शिखर वार्ता के दौरान विवादित दक्षिण चीन सागर में झड़पों के बाद चीन पर अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करने के लिए दबाव दिया लेकिन चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग ने क्षेत्रीय मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए “बाहरी ताकतों” को दोषी ठहराया।

ली के साथ दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के 10 सदस्यीय संघ (आसियान) की बैठक हाल में चीन और आसियान सदस्यों फिलीपीन और वियतनाम के बीच हिंसक झड़पों के बाद हुई।

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा कि संगठन ने दक्षिण चीन सागर को नियंत्रित करने के लिए आचार संहिता पर जल्द निष्कर्ष निकालने का आह्वान किया। आचार संहिता पर बातचीत कई साल से चल रही है, जिसमें कई पेचीदा मुद्दे शामिल हैं। इनमें इस बात को लेकर असहमति भी शामिल है कि क्या समझौता बाध्यकारी होना चाहिए।

इब्राहिम अगले साल आसियान की अध्यक्षता संभालेंगे।

मलेशिया की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी बरनामा के अनुसार, उन्होंने कहा कि आसियान ने रणनीतिक जलमार्ग में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की आवश्यकता को दोहराया। लेकिन ली ने कहा कि विदेशी ताकतों के हस्तक्षेप से क्षेत्र में टकराव पैदा हो रहा है।

चीन, जापान और दक्षिण कोरिया के साथ आसियान की बैठक के दौरान ली ने कहा, 'हमें यह समझना चाहिए कि हमारा विकास कुछ अस्थिर और अनिश्चित कारकों का भी सामना कर रहा है। खास कर बाहरी ताकतें अक्सर हस्तक्षेप करती हैं और एशिया में गुटीय टकराव और भू-राजनीतिक संघर्ष शुरू करने की भी कोशिश करती हैं।'

उन्होंने विवादों के सौहार्दपूर्ण हल के लिए देशों के बीच अधिक संवाद का आह्वान किया। ली ने हालांकि विदेशी ताकतों का नाम नहीं लिया, लेकिन इससे पहले चीन ने अमेरिका को इस क्षेत्र से जुड़े विवादों में हस्तक्षेप नहीं करने की चेतावनी दी है।

नाम नहीं बताने के अनुरोध के साथ एक आसियान अधिकारी ने बताया कि फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने बातचीत के दौरान ली से कहा कि आसियान-चीन सहयोग को समुद्री विवाद से अलग नहीं किया जा सकता है।

अधिकारी ने बताया कि ली ने इसका जवाब देते हुए कहा कि दक्षिण चीन सागर 'एक साझा क्षेत्र' है और चीन का दायित्व है कि वह अपनी संप्रभुता की रक्षा करे।

लंबे समय से अमेरिका का सहयोगी फिलीपीन चीन को पीछे हटाने के लिए अधिक प्रयास नहीं करने को लेकर अन्य आसियान देशों की आलोचना करता रहा है।

ली ने क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों के अलावा बीजिंग और आसियान के आर्थिक संबंधों पर भी जोर दिया तथा कहा कि व्यापारिक संबंधों को मजबूत करना और विस्तृत बाजार बनाना बढ़ते व्यापार संरक्षणवाद के बीच आर्थिक समृद्धि की कुंजी है।

एपी अविनाश रंजन

रंजन

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: दक्षिण चीन सागर : चीन ने क्षेत्रीय मामलों में हस्तक्षेप के लिए “बाहरी ताकतों” को दोषी ठहराया

People also search for:ASEANLaosLaos ASEAN

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
रोजमर्रा के कामों के लिए एआई एजेंट पर जोर दे रही मेटा, निजता को लेकर सवाल

रोजमर्रा के कामों के लिए एआई एजेंट पर जोर दे रही मेटा, निजता को लेकर सवाल

01 Oct 2026 | 4:49 pm
फ्लाईदुबई विमान की घटना के बाद चालक दल से जुड़े विमान अपहरण के पुराने मामले फिर चर्चा में

फ्लाईदुबई विमान की घटना के बाद चालक दल से जुड़े विमान अपहरण के पुराने मामले फिर चर्चा में

01 Oct 2026 | 4:30 pm
इजराइल जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में हमले की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी

इजराइल जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में हमले की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी

01 Oct 2026 | 4:13 pm
यूएई में भारत के राजदूत ने दुबई में ‘हीरो’ पायलट के परिवार से मुलाकात की

यूएई में भारत के राजदूत ने दुबई में ‘हीरो’ पायलट के परिवार से मुलाकात की

01 Oct 2026 | 3:50 pm
इजराइली नेताओं ने विमान हादसा टालने वाले भारतीय पायलट को बताया ‘सच्चा नायक’

इजराइली नेताओं ने विमान हादसा टालने वाले भारतीय पायलट को बताया ‘सच्चा नायक’

01 Oct 2026 | 2:52 pm
फ्लाईदुबई विमान में हमले के बाद हमलावर सह-पायलट की पहचान और मकसद का अब भी पता नहीं

फ्लाईदुबई विमान में हमले के बाद हमलावर सह-पायलट की पहचान और मकसद का अब भी पता नहीं

01 Oct 2026 | 2:32 pm
फ्लाईदुबई के कॉकपिट में हमले में घायल भारतीय पायलट स्मित मच्छार की हालत स्थिर

फ्लाईदुबई के कॉकपिट में हमले में घायल भारतीय पायलट स्मित मच्छार की हालत स्थिर

01 Oct 2026 | 2:20 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 1:45 pm