चीन की राजधानी बीजिंग में ड्रोन रखने पर रोक

चीन की राजधानी बीजिंग में ड्रोन रखने पर रोक

चीन की राजधानी बीजिंग में ड्रोन रखने पर रोक
Modified Date: September 13, 2026 / 02:54 pm IST
Published Date: September 13, 2026 2:54 pm IST

बीजिंग, 13 सितंबर (एपी) चीन की राजधानी बीजिंग के प्रशासन ने रविवार को नए नियम घोषित किए हैं, जिनके तहत शहर की सीमा के भीतर ड्रोन रखने पर रोक लगाई गई है। नए नियम नवंबर के मध्य से प्रभावी होंगे।

इससे पूर्व मई में जारी नियमावली में ड्रोन की बिक्री पर रोक लगाई गइ में ही इन डिवाइस की बिक्री पर रोक लगाई जा चुकी है।

बीजिंग ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी है और शहर के प्रशासनिक इलाके को प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र घोषित कर दिया है।

संशोधित नियम जून के आखिर में हुए एक जानलेवा हादसे के बाद आए हैं, जिसमें एक छोटा विमान बीजिंग की एक ऊंची इमारत से टकरा गया था। इस हादसे में पायलट की मौत हो गई थी और 13 अन्य लोग घायल हो गए थे।

एपी धीरज रंजन

रंजन


लेखक के बारे में