होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरानी वाणिज्यिक पोत पर हमले में एक व्यक्ति की मौत
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरानी वाणिज्यिक पोत पर हमले में एक व्यक्ति की मौत
काहिरा, 13 सितंबर (एपी) ईरान के एक वाणिज्यिक पोत पर होर्मुज जलडमरूमध्य के पास केश्म द्वीप के निकट रविवार तड़के हमला किया गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।
‘यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस’ ने भी बताया कि जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक जहाज पर एक प्रक्षेप्य से हमला हुआ, हालांकि उसने घटना के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।
इस घटना पर अमेरिकी सेना की ओर से तत्काल कोई बयान नहीं आया। इससे पहले अमेरिका, ईरानी ध्वज वाले जहाजों पर हमला कर चुका है और वह ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी जारी रखे हुए है।
एपी शोभना सिम्मी
सिम्मी
सिम्मी

Facebook


