What Is Bone Glue/Image Credit: @ChinaScience X Handle
What Is Bone Glue: नई दिल्ली: चीन के वैज्ञानिक नई-नई क्रांतिकारी खोज में जुटे रहते हैं। वे आए दिन कुछ न कुछ ऐसी खोज करते हैं, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान हो जाता है। एक बार फिर से चीन के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी खोज की है, जिसे जानकर हर कोई हैरान हो गया है। चीन के वैज्ञानिकों ने दुनिया का पहला हड्डी का चिपकने वाला पदार्थ ‘बोन ग्लू’ की खोज की है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि, ये ग्लू टूटी हड्डियों को 2-3 मिनट में जोड़ देता है। यह सामग्री सीपों से प्रेरित है. पूरी तरह बायोडिग्रेडेबल है, यानी 6 महीने में शरीर में घुल जाती है। इससे मेटल इम्प्लांट की जरूरत नहीं पड़ेगी।
What Is Bone Glue: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, चीन के वैज्ञानिकों ने खास रिसर्च और टेस्टिंग के बाद इस बोन ग्लू को विकसित किया है। इस ग्लू को टूटी हुई हड्डियों के बीच में डाला जाता है और कुछ ही मिनटों में हड्डी को जोड़कर उसे मजबूत पकड़ दे देता है। यह तरीका पारंपरिक प्लास्टर या सर्जरी से कहीं आसान और तेज है।
Chinese researchers on Tuesday unveiled their self-developed world’s first “bone glue” material capable of securely bonding fractured bone fragments within 2-3 minutes in a blood-rich environment.
Inspired by oysters, this new biomaterial, with a maximum adhesion strength of over… pic.twitter.com/7ozvRrQBP0— China Science (@ChinaScience) September 10, 2025
इस बोन ग्लू की सबसे ख़ास बात ये है कि, यह हड्डियों में डालने के 2 से 3 मिनट के अंदर ही अप्पना असर दिखाना शुरू कर देता है। पहले जहां हड्डी का जुड़ना अब तक एक लंबी प्रक्रिया थी, वहीं यह तकनीक कुछ ही मिनटों में मरीज को राहत दिला सकती है। यह तेज असर सर्जरी टाइम भी घटा देगा और मरीज को जल्दी ठीक होने का मौका देगा।
What Is Bone Glue: वहीं इस ग्लू को लेकर विशेषज्ञों ने कहा कि, ”यह बोन ग्लू मेडिकल साइंस में एक नया अध्याय खोल सकता है। टूटी हुई हड्डियों वाले मरीजों को जहां पहले लंबे समय तक बेड रेस्ट करना पड़ता था, वहीं अब उनका इलाज काफी जल्दी हो सकेगा। खासकर बुजुर्गों और एक्सीडेंट के मरीजों के लिए यह तकनीक जीवन बदलने वाली साबित हो सकती है।”
What Is Bone Glue: ऐसा माना जा रहा है कि, चीन के वैज्ञानिकों द्वारा खोजा गया यह ग्लू केवल छोटे फ्रैक्चर ही नहीं, बल्कि कई बड़ी सर्जरी में भी मददगार साबित हो सकता है। ऑपरेशन के दौरान जहां हड्डियों को जोड़ने में डॉक्टरों को ज्यादा समय लगता था, वहीं अब यह प्रक्रिया काफी सरल हो जाएगी। इससे ऑपरेशन का खतरा और खर्च दोनों कम होंगे।