Colombia Bus Bomb Blast/Image Credit: IBC24 File
Colombia Bus Bomb Blast: नई दिल्ली: कोलंबिया के दक्षिण-पश्चिम इलाके से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां यात्रियों से भरी एक बस में धमाका हुआ है। इस दर्दनाक घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है और 17 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। काउका प्रांत के गवर्नर ओक्टावियो गुजमैन ने बताया कि यह धमाका काजिबियो में पैनअमेरिकन हाईवे पर हुआ। बस उस समय रास्ते पर चल रही थी जब उसमें रखा विस्फोटक फट गया।
इस घटना की जानकारी देते हुए सेना के कमांडर जनरल ह्यूगो लोपेज ने इस घटना को आतंकवादी हमला बताया है। (Colombia Bus Bomb Blast) जनरल लोपेज ने इस हमले का जिम्मेदार इवान मोर्डिस्को के नेटवर्क और जेम मार्टिनेज गुट को ठहराया। ये दोनों गुट पूर्व विद्रोही संगठन फार्क (FARC) से अलग हुए समूह हैं। इन समूहों ने साल 2016 में सरकार के साथ हुए शांति समझौते को मानने से इनकार कर दिया था।
Colombia Bus Bomb Blast: वहीं इस दर्दनाक हमले पर कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने दुख जताया है। राष्ट्रपति पेट्रो ने कहा कि, काजिबियो में सात नागरिकों की हत्या करने वाले लोग आतंकवादी और ड्रग तस्कर हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मरने वालों में कई लोग आदिवासी समुदाय के थे। यह हमला पिछले दो दिनों में हुई हिंसा की कई घटनाओं में से एक है। (Colombia Bus Bomb Blast) जनरल लोपेज के अनुसार, इस क्षेत्र में पिछले 48 घंटों में 26 आपराधिक घटनाएं हुई हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-