नेपाल में कोरोना वायरस के मामले 1,954 बढ़कर 162,354 हुए

Ads

नेपाल में कोरोना वायरस के मामले 1,954 बढ़कर 162,354 हुए

  •  
  • Publish Date - October 28, 2020 / 02:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 28 अक्टूबर (भाषा) नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,954 नये मामले सामने आने से बुधवार को देश में इसके मरीजों की कुल संख्या बढ़ कर 162,354 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को 2,981 कोविड-19 मरीज संक्रमणमुक्त हुए। मंत्रालय के अनुसार 11 और मरीजों की मौत होने के बाद देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 887 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि देश में फिलहाल 39,643 मरीज उपचाराधीन हैं ।

भाषा शुभांशि माधव

माधव