कोरोना वायरस अपडेट

Ads

कोरोना वायरस अपडेट

  •  
  • Publish Date - November 20, 2020 / 07:04 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

नयी दिल्ली, 20 नवम्बर (भाषा) कोरोना वायरस से जुड़ी ‘भाषा’ से शुक्रवार को जारी देश-दुनिया की खबरें इस प्रकार है:-

दि14 वायरस लीड मामले

कोविड-19 के एक दिन के भीतर 45,882 नए मामले, संक्रमण के कुल मामले 90 लाख से अधिक हुए

नयी दिल्ली, देश में कोविड-19 के एक दिन के भीतर 45,882 नए मामले सामने आने के साथ शुक्रवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 90 लाख से अधिक हो गई। वहीं इस रोग से उबरने वाले लोगों की संख्या भी बढ़कर 84.28 लाख हो गई है। स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 93.6 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

प्रादे7तेलंगाना वायरस मामले

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 894 नये मामले, चार की मौत

हैदराबाद, तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 894 नये मामले सामने आये जिससे प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 2.61 लाख से अधिक हो गयी है । इसके साथ ही संक्रमण के कारण सूबे में चार और लोगों की मौत के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 1,423 हो गया है । सरकार ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी ।

दि8 अंडमान वायरस मामले

अंडमान निकोबार में कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 4,604 हुयी

पोर्ट ब्लेयर, अंडमान निकोबार में कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नये मामले सामने आये जिसके बाद केंद्र शासित क्षेत्र में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 4,604 हो गयी । स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

प्रादे12 अरूणाचल संक्रमण मुक्त

अरूणाचल प्रदेश में कोविड-19 से 85 लोग हुये संक्रमण मुक्त, 31 नये मामले

ईटानगर, अरूणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 31 नये मामले सामने आये हैं जबकि 85 लोग इस बीमारी से संक्रमण मुक्त हुये हैं । यह लगातार छठा दिन है जब संक्रमण के मामलों से ठीक होने वाले लोगों की संख्या अधिक है । एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी ।

वि2 वायरस मेक्सिको

मेक्सिको में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या एक लाख के पार पहुंची

मेक्सिको सिटी, मेक्सिको में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को एक लाख के पार पहुंच गई।

वि1 वायरस इटली टीकाकरण

इटली में कोविड-19 के लिए टीकाकरण की प्रक्रिया जनवरी में आरंभ होगी

मिलान, इटली में जो भी लोग कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण करवाना चाहते हैं, उन्हें संभवत: अगले वर्ष सितंबर तक टीके की सभी खुराकें मिल जाएंगी। वायरस आपातकाल संबंधी इटली के विशेष आयुक्त डेमोनिको अर्करी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

भाषा

निहारिका नरेश

नरेश