स्विट्जरलैंड में अगले साल जून में होगा अगला वैश्विक एआई सम्मेलन

Ads

स्विट्जरलैंड में अगले साल जून में होगा अगला वैश्विक एआई सम्मेलन

  •  
  • Publish Date - July 8, 2026 / 08:31 PM IST,
    Updated On - July 8, 2026 / 08:31 PM IST

नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) स्विट्जरलैंड कृत्रिम मेधा (एआई) पर केंद्रित अगले वैश्विक शिखर सम्मेलन की अगले साल जून में मेजबानी करेगा। इसका उद्देश्य एआई पर वैश्विक चर्चा को बहुपक्षीय सहयोग के केंद्र में लाना है।

स्विस अधिकारियों ने बताया कि ‘जिनेवा एआई समिट’ अगले साल 21-22 जून को पैलेक्सपो में आयोजित होगा और इसमें एआई संचालन पर स्थिर एवं प्रभावी वैश्विक प्रक्रियाएं विकसित करने पर विशेष जोर रहेगा।

शिखर सम्मेलन के दो प्रमुख विषय होंगे। सभी के लिए समृद्धि और प्रगति में एआई की भूमिका तथा एआई के भरोसेमंद, जिम्मेदार और सुरक्षित उपयोग को बढ़ावा देना। इसमें सरकारों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों, वैज्ञानिकों, उद्योग और नागरिक समाज के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

भारत ने इसके पहले फरवरी, 2026 में ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ की मेजबानी की थी, जबकि इससे पहले ऐसे सम्मेलन ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया और फ्रांस में हो चुके हैं।

स्विस अधिकारियों ने कहा कि स्विट्जरलैंड इन बैठकों के निष्कर्षों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस आयोजन की तारीख की घोषणा जिनेवा में चल रहे ‘एआई फॉर गुड ग्लोबल समिट’ के दौरान की गई।

भाषा प्रेम प्रेम योगेश

योगेश