First AC Suhagrat Decoration Video : चलती ट्रेन के AC कोच में मनाई गई सुहागरात? फर्स्ट क्लास केबिन को बना दिया लग्जरी हनीमून सूट, Video देख रह जाएंगे दंग

Ads

First AC Suhagrat Decoration Video : चलती ट्रेन के AC कोच में मनाई गई सुहागरात? फर्स्ट क्लास केबिन को बना दिया लग्जरी हनीमून सूट, Video देख रह जाएंगे दंग

  •  
  • Publish Date - July 8, 2026 / 08:51 PM IST,
    Updated On - July 8, 2026 / 08:54 PM IST
HIGHLIGHTS
  • First AC कोच को मिला होटल जैसा रोमांटिक लुक।
  • फूलों से बने दिल और खास सजावट ने खींचा लोगों का ध्यान।
  • वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया में जमकर चर्चा।

नई दिल्ली : First AC Suhagrat Decoration Video :  आमतौर पर शादी के बाद सुहागरात के लिए घर, होटल या रिजॉर्ट के कमरों को सजाया जाता है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बेहद अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रेन के फर्स्ट एसी के केबिन को सुहागरात के कमरे की तरह सजाया गया है। इस अतरंगे कारनामे को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं और वीडियो पर मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।

ट्रैन के केबिन को रोमांटिक लुक

वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाया गया है कि प्लेटफॉर्म पर खड़ी एक ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच का कंपार्टमेंट जैसे ही खोला जाता है, अंदर का नजारा बिल्कुल बदला हुआ नजर आता है। Train First AC Cabin Suhagrat Decoration Video जहां आमतौर पर रेलवे की चादरें और पानी की बोतलें दिखती हैं, वहां पूरे केबिन को रोमांटिक लुक दिया गया है। ट्रेन की सीट को सफेद चादर और फूलों से बने बड़े से दिल के साथ एक सुंदर बेड का रूप दे दिया गया है।

सोशल मीडिया वायरल वीडियो

Unique Train Compartment Makeover Viral इसके अलावा फर्श पर फूल बिखेरे गए हैं और खिड़कियों पर शानदार पर्दे लगाकर पूरे कंपार्टमेंट का माहौल किसी होटल के कमरे जैसा बना दिया गया है। यह वीडियोGodman Chikna के नाम के X अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

इन्हें भी पढ़ें