गिजा के द ग्रेट खुफू पिरामिड पर चढ़कर डेनमार्क के कपल ने उतारे कपड़े, मिस्र के लोगों का फूटा गुस्सा

गिजा के द ग्रेट खुफू पिरामिड पर चढ़कर डेनमार्क के कपल ने उतारे कपड़े, मिस्र के लोगों का फूटा गुस्सा

गिजा के द ग्रेट खुफू पिरामिड पर चढ़कर डेनमार्क के कपल ने उतारे कपड़े, मिस्र के लोगों का फूटा गुस्सा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: December 10, 2018 5:44 am IST

मिस्र। हजारों साल पुराना मिस्र का पिरामिड दुनियां भर में अपनी पवित्रता और रखरखाव को लेकर फेमस है। जिसके दर्शन तो आप दूर से कर सकते हैं लेकिन इस पर चढ़ना दंडनीय अपराध है। लेकिन इस सब बातों को दरकिनार कर एक कपल ने उस पर चढ़ कर टॉप लेस होकर उस पर फोटो खिंचवाई और उसके बाद उसे वायरल भी किया।

ये भी पढ़ें –हाईवे में कार के पास खड़ी डॉक्टर की पत्नी को वाहन ने रौंदा, मौत

ज्ञात हो कि इस तरह की फोटो के सामने आने के बाद मिस्र के लोगों के बीच गुस्सा भड़क गया है। बता दें कि कपड़े खोलकर फोटो डालने वाले कपल डेनमार्क के थे.जिन्हें ट्रेस कर लिया गया है और मिस्र के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कपल ने गिजा के द ग्रेट खुफू पिरामिड के शिखर पर चढ़ते वक्त नग्न होकर तस्वीरें खींची है।

रिपोर्ट के मुताबिक, रात में रिकॉर्ड किए गए तीन मिनट के वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद विवाद हो गया है. वीडियो में एक पुरुष और महिला के चढ़ाई करने का कुछ हिस्सा है, जिसमें पीछे की तरफ काहिरा के क्षितिज के साथ गिजा का महान पिरामिड दिखाई दे रहा है। मिस्र के एंटीक्वीटीस मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि कपल ने सार्वजनिक नैतिकता का उल्लंघन किया है। प्रशासन का कहना है कि दंपती ने अश्लीलता फैलाने का काम किया है और यह मिस्त्र के सार्वजनिक नैतिकता कानूनों का उल्लंघन भी है। प्रशासन का यह भी कहना है कि ऐतिहासिक धरोहर पिरामिडों के ऊपर चढ़ना भी अपराध की श्रेणी में आता है।


लेखक के बारे में