अमेरिका की राष्ट्रीय रक्षा रणनीति में भारत के साथ मजबूत रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने पर जोर
अमेरिका की राष्ट्रीय रक्षा रणनीति में भारत के साथ मजबूत रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने पर जोर
वाशिंगटन, 29 सितंबर (भाषा) अमेरिका एशिया महाद्वीप क्षेत्र में भारत की स्थिति और उसकी बढ़ती ताकत को देखते हुए उसके साथ मजबूत रक्षा संबंधों को आगे बढ़ा रहा है।
वर्ष 2026 की अमेरिकी राष्ट्रीय रक्षा रणनीति (एनडीएस) के क्रियान्वयन पर सीनेट की एक समिति को सौंपी गई रिपोर्ट में यह बात कही गई है।
भारत का उल्लेख अमेरिकी सहयोगियों और साझेदारों के साथ जिम्मेदारियों का अधिक बंटवारा सुनिश्चित करने के प्रयासों के तहत किया गया है।
यह 2026 की राष्ट्रीय रक्षा रणनीति का एक प्रमुख घटक है।
सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति को सौंपे गयी रिपोर्ट में बताया गया, ‘‘महत्वपूर्ण रूप से, क्षेत्र में स्थिति और ताकत को देखते हुए हम भारत के साथ अपने मजबूत रक्षा संबंधों को भी आगे बढ़ा रहे हैं। हाल में 10 वर्षीय द्विपक्षीय रक्षा समझौते और समुद्री सहयोग को मजबूत करने के लिए एक अलग समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।’’
अमेरिकी रक्षा अवर सचिव एल्ब्रिज कोल्बी ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि राष्ट्रीय रक्षा रणनीति की अद्यतन रिपोर्ट पिछले सप्ताह अमेरिकी सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति को सौंपी गयी थी।
जनवरी में जारी एनडीएस 2026 में भारत या क्वाड समूह का कोई उल्लेख नहीं किया गया था।
भाषा जितेंद्र आशीष
आशीष

Facebook


