अमेरिका ने ईरान की सैन्य आपूर्ति शृंखला को निशाना बनाया
अमेरिका ने ईरान की सैन्य आपूर्ति शृंखला को निशाना बनाया
वाशिंगटन, 29 सितंबर (एपी) अमेरिका ने मंगलवार को दुनियाभर के उन लोगों और कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए, जिन पर उसने ईरान की सैन्य आपूर्ति शृंखला के लिए वित्तीय मददगार या सहयोगी होने का आरोप लगाया है।
यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है जब डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ईरान के खिलाफ आर्थिक दबाव बढ़ा रहा है और दोनों देशों के बीच फिर से कूटनीतिक बातचीत की संभावना अभी अनिश्चित बनी हुई है।
वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने एक बयान में कहा, ‘‘अमेरिका ईरानी शासन को किसी भी तरह का समर्थन बर्दाश्त नहीं करेगा और ईरान के सहयोगियों की पहचान करने, उन्हें उजागर करने और अलग-थलग करने का काम जारी रखेगा।’’
ईरान, हांगकांग और पाकिस्तान में स्थित 10 व्यक्तियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने ईरान के रक्षा मंत्रालय के लिए हथियारों और हथियारों के कलपुर्जों की खरीद में मदद की।
एपी आशीष अमित
अमित

Facebook


