कोविड- 19 : भारत ने नेपाल सरकार को 28 वेंटिलेटर सौंपे

Ads

कोविड- 19 : भारत ने नेपाल सरकार को 28 वेंटिलेटर सौंपे

  •  
  • Publish Date - November 8, 2020 / 02:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

काठमांडू, आठ नवंबर (भाषा) भारत ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ाई में मदद के लिये नेपाल सरकार को 28 आईसीयू वेंटिलेटर दिया है। यह जानकारी रविवार को यहां भारतीय दूतावास ने दी।

नेपाल में अभी तक कोरोना वायरस के 1,94,453 मामले आए हैं और 1108 लोगों की वायरस से मौत हो चुकी है।

दूतावास ने बयान जारी कर कहा, ‘‘भारत की सरकार ने नेपाल सरकार को कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सहयोग के तहत 28 आईसीयू वेंटिलेटर दिए हैं।’’

बयान में कहा गया कि भारत के राजदूत विनय एम. क्वात्रा ने नेपाल के स्वास्थ्य मंत्री भानुभक्त ढाकल को वेंटिलेटर सौंपे।

इससे पहले भी भारत ने नेपाल को कोविड-19 जांच किट, वेंटिलेटर और दवाएं दी थीं ताकि उसे संक्रमण पर नियंत्रण पाने में सहयोग मिल सके।

बयान में बताया गया, ‘‘सौंपे जाने के दौरान राजदूत क्वात्रा ने महामारी पर नियंत्रण पाने में नेपाल की सरकार और लोगों के साथ भारत की एकजुटता को दोहराया और इस सिलसिले में सभी आवश्यक सहयोग देने की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।’’

भाषा नीरज नीरज दिलीप

दिलीप