मॉस्को, दो अगस्त (एपी) मॉस्को के महापौर सर्गेई सोब्यानिन ने यहां एक रेस्तरां पर हुए बम हमले को ‘बर्बर आतंकवादी कृत्य’ कहा है लेकिन यह नहीं बताया कि इसके लिए कौन ज़िम्मेदार है।
सोब्यानिन ने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘ कल मॉस्को में एक बर्बर आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। इस हमले में घायल हुए लोग अभी शहर के अस्पतालों में हैं, जहां उन्हें जरूरी उपचार मिल रहा है।’’
रूसी सरकारी मीडिया ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि शनिवार शाम हुए धमाके में एक सुरक्षा गार्ड, एक मेहमान और महिला बम हमलावर की मौत हो गई।
भाषा
राजकुमार प्रशांत
प्रशांत