इजराइल और हिज़्बुल्ला के युद्ध में मरने वालों की संख्या 4,000 से अधिक: लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय

Ads

इजराइल और हिज़्बुल्ला के युद्ध में मरने वालों की संख्या 4,000 से अधिक: लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय

  •  
  • Publish Date - June 20, 2026 / 08:32 PM IST,
    Updated On - June 20, 2026 / 08:32 PM IST

तायर (लेबनान), 20 जून (एपी) लेबनान पर इज़राइल के हालिया हमलों में मरने वालों की संख्या अब 4,000 से ज़्यादा हो गई है। लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शुक्रवार को लेबनान में कम से कम 47 लोगों और चार इज़राइली सैनिकों के मारे जाने के बाद, मध्यस्थ इज़राइल और चरमपंथी समूह हिज़्बुल्ला के बीच लड़ाई रुकवाने का प्रयास कर रहे हैं।

इजराइल के एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि हिज़्बुल्ला ने रात भर में दक्षिणी लेबनान में इज़राइली सेना पर 50 से ज़्यादा रॉकेट दागे।

इज़राइली सेना ने कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान में हिज़्बुल्ला के दर्जनों ठिकानों पर हमले किए, जिनमें चरमपंथी समूह के ‘कमांड सेंटर’ भी शामिल हैं।

एपी नेत्रपाल माधव

माधव