Donald Trump Order U.S. Navy to Shoot || Image- YouTube file
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने अमेरिकी नौसेना (U.S. Navy) को होर्मुज स्ट्रेट में किसी भी ऐसी नाव को रोकने और नष्ट करने का आदेश दिया है, जो माइन बिछाने की कोशिश कर रही हो। (Donald Trump Order U.S. Navy to Shoot) उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि इस कार्रवाई में किसी तरह की झिझक नहीं होनी चाहिए।
ट्रंप ने यह भी दावा किया कि उन्होंने अमेरिकी माइनस्वीपर्स को इस रणनीतिक जलमार्ग को ट्रुथ सोशल तीन गुना अधिक स्तर पर साफ रखने का निर्देश दिया है। उनके बयानों से संकेत मिलता है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव उस महत्वपूर्ण तेल-शिपिंग मार्ग को लेकर और बढ़ गया है, जो लंबे समय से विवाद का केंद्र रहा है।
इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का पूरा नियंत्रण है और बिना अमेरिकी नौसेना की अनुमति के कोई भी जहाज वहां से गुजर नहीं सकता। (Donald Trump Order U.S. Navy to Shoot) अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, इस अभियान के तहत अब तक 31 जहाजों को वापस लौटने या बंदरगाह पर जाने का निर्देश दिया गया है, जिससे क्षेत्र में स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है।
US President Donald Trump (@realDonaldTrump) on Truth Social posts, “I have ordered the United States Navy to shoot and kill any boat, small boats though they may be (Their naval ships are ALL, 159 of them, at the bottom of the sea!), that is putting mines in the waters of the… pic.twitter.com/kMaYr4lGAj
— Press Trust of India (@PTI_News) April 23, 2026
इस खबर से अलग अमेरिकी सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने ईरान से जुड़ा एक और तेल टैंकर जब्त किया है, जिसका इस्तेमाल ईरानी तेल की ‘तस्करी’ के लिए किया जा रहा था। अमेरिकी रक्षा विभाग ने कहा कि उसने हिंद महासागर में तेल टैंकर ‘मैजेस्टिक एक्स’ को जब्त किया है। रक्षा विभाग ने कहा, “हम ईरान को रसद सहायता प्रदान करने वाले अवैध नेटवर्क को बाधित करते रहेंगे, चाहे ऐसे जहाज कहीं भी संचालित हों।”
गौरतलब है कि, यह घटना ईरान द्वारा बुधवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन मालवाहक जहाजों पर हमला करने और उनमें से दो को अपने कब्जे में लेने के बाद हुई है। रक्षा विभाग ने तेल टैंकर को जब्त करने का फुटेज जारी किया, जिसमें जहाज पर अमेरिकी सैनिक दिखाई दे रहे हैं। (Donald Trump Order U.S. Navy to Shoot) जहाज निगरानी आंकड़ों से पता चलता है कि ‘मैजेस्टिक एक्स’ हिंद महासागर में श्रीलंका और इंडोनेशिया के बीच मौजूद था, लगभग उसी स्थान पर जहां तेल टैंकर ‘टिफानी’ था, जिसे पहले अमेरिकी सेना ने अपने कब्जे में ले लिया था।
इन सबसे अलग पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने बृहस्पतिवार को अमेरिकी उप राजदूत नताली बेकर से मुलाकात की और इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान वार्ता के दूसरे दौर के आयोजन के लिए राजनयिक प्रयासों पर चर्चा की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। यह बैठक ईरान और अमेरिका को, संभवतः सप्ताहांत तक बातचीत की मेज पर लाने के उद्देश्य से तेज किए गए राजनयिक प्रयासों के बीच हुई है।
गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि नकवी और बेकर ने एक ‘‘महत्वपूर्ण बैठक’’ की, जिसमें उन्होंने क्षेत्र की नवीनतम स्थिति पर विस्तृत विचार-विमर्श किया और दूसरे दौर की प्रस्तावित शांति वार्ता से संबंधित राजनयिक प्रयासों पर चर्चा की। (Donald Trump Order U.S. Navy to Shoot) नकवी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से युद्धविराम बढ़ाने की पहल का स्वागत करते हुए इसे ‘‘सकारात्मक कदम’’ बताया। उन्होंने कहा कि इससे तनाव कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।
मंत्री ने कहा, ‘‘हम ईरान की ओर से भी सकारात्मक प्रगति की उम्मीद करते हैं।’’ नकवी और बेकर ने पश्चिम एशिया संघर्ष के स्थायी समाधान के लिए कूटनीतिक माध्यम को बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। बयान के अनुसार, नकवी ने बेकर को बताया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और रक्षा बलों के प्रमुख (सीडीएफ) फील्ड मार्शल आसिम मुनीर शांतिपूर्ण समाधान के लिए ‘‘हर स्तर पर पूरी कोशिश’’ कर रहे हैं। मंत्री ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि दोनों पक्ष कूटनीतिक और शांतिपूर्ण समाधान को मौका देंगे।’’
इस सप्ताह दोनों के बीच यह दूसरी बैठक वार्ता को लेकर अनिश्चितता के बीच हुई। प्रस्तावित वार्ता के लिए इस्लामाबाद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते पर मानवता के विरुद्ध अपराधों के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा
भारत में अरबपतियों की संख्या 2031 तक 51 प्रतिशत बढ़कर 313 होने का अनुमान: नाइट फ्रैंक
तुर्किये में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक संबंधी विधेयक पारित
पाकिस्तानी मंत्री और अमेरिकी उप राजदूत ने अमेरिका-ईरान वार्ता के दूसरे दौर के प्रयासों पर चर्चा की
‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पहला पोस्टर मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर रिलीज