Donald Trump Sex Statement: ‘आप मुझसे सेक्स..’, ईरान के मुद्दे से भटककर कुछ और ही बोल पड़े राष्ट्रपति ट्रंप, कही ऐसी बात, सुनकर दंग रह गए सब

Ads

Donald Trump Sex Statement: ईरान के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं।

  •  
  • Publish Date - March 28, 2026 / 01:47 PM IST,
    Updated On - March 28, 2026 / 01:55 PM IST

donald trump/ image source: PamphletsY x handle

HIGHLIGHTS
  • ट्रंप का विवादित बयान चर्चा में
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया चौंकाने वाला बयान
  • खुद को बताया बड़ा शांतिदूत

Donald Trump Sex Statement: वॉशिंगटन/फ्लोरिडा: ईरान के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं।  फ्लोरिडा में आयोजित फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव प्रायोरिटी समिट के दौरान दिया गया उनका बयान चर्चा का केंद्र बन गया। समिट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि वे उन नेताओं में से नहीं हैं जो सवालों से बचते हैं।

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप का विवादित बयान

उन्होंने यह भी कहा कि उनसे किसी भी विषय पर सवाल पूछा जा सकता है, यहां तक कि “सेक्स” पर भी। उनके इस बयान के बाद सभागार में मौजूद लोगों के बीच हंसी गूंज उठी, लेकिन यह टिप्पणी अब सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में बहस का विषय बन गई है। समिट के दौरान ट्रंप ने अपनी राजनीतिक विरासत को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने खुद को एक “महान शांतिदूत” बताते हुए कहा कि उनके प्रयासों से कई लंबे समय से चल रहे संघर्ष समाप्त हुए हैं। ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने आठ बड़े युद्धों और संघर्षों को सुलझाने में भूमिका निभाई, जिनमें कुछ 34, 32, 29 और 22 वर्षों से जारी थे।

Donald Trump Viral Video: ट्रंप का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

उन्होंने यह भी दावा किया कि इन प्रयासों के कारण लाखों-करोड़ों लोगों की जान बचाई जा सकी। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि उनका लक्ष्य केवल युद्ध रोकना नहीं था, बल्कि उन क्षेत्रों में स्थायी शांति स्थापित करना भी था। ट्रंप के इन बयानों के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। जहां उनके समर्थक इसे उनके आत्मविश्वास और स्पष्टवादिता का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं आलोचक इसे अतिशयोक्ति और आत्मप्रशंसा करार दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें :-

ट्रंप ने क्या विवादित कहा?

किसी भी विषय पर सवाल पूछें।

यह बयान कहां दिया गया?

फ्लोरिडा समिट के दौरान।

ट्रंप ने खुद को क्या बताया?

: एक महान शांतिदूत।

शीर्ष 5 समाचार