दुबई पुलिस ने अपने बेड़े में शामिल की ‘होवर बाइक’ अब उड़कर पकड़ेगी चोरों को

दुबई पुलिस ने अपने बेड़े में शामिल की ‘होवर बाइक’ अब उड़कर पकड़ेगी चोरों को

दुबई पुलिस ने अपने बेड़े में शामिल की ‘होवर बाइक’ अब उड़कर पकड़ेगी चोरों को
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: November 15, 2018 9:32 am IST

दुबई। तेज रफ्तार वाली अत्याधुनिक कारों के इस्तेमाल करने के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध दुबई पुलिस ने अब अपने बेड़े में ऐसी बाइक शामिल की है जो दुनियाभर में कोई पुलिस इस्तेमाल नहीं कर रही है। दुबई पुलिस ने अपने बेड़े में उड़ने वाली ‘होवर बाइक’ को शामिल किया है। यह बाइक जमीन से 16 फीट की ऊंचाई पर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकती है। दुबई पुलिस अब दुनिया की पहली ऐसी पुलिस बन गई है जिसके पास उड़ने वाली बाइक है।

बता दें कि ऊंचाई के मामले में होवर बाइक की उड़न क्षमता 16 फीट हैं जहां यह 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकती है। ये बाइक 130 किलोग्राम वजन लेकर उड़ सकती है। यह बैटरी से चलती है और इसे एक बार चार्जिंग के बाद 25 मिनट तक उड़ाया जा सकता है। इसे कार की पार्किंग में उतारा जा सकता है और यहीं से उड़ान भी भरी जा सकती है।

यह भी पढ़ें : मध्यप्रदेश में 556 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए, 2907 मैदान में, बीजेपी-कांग्रेस में मान-मनौव्वल का दौर, भाजपा के 53 बागी बाहर 

दरअसल होवर बाइक ड्रोन का ही एक बड़ा आकार है। इसकी आकृति बिच्छू की तरह है और इसे रूसी कंपनी होवर सर्फ ने बनाया है। कंपनी मुताबिक इस बाइक को संयुक्त राष्ट्र के निर्धारित किए गए ड्रोन उड़ाने के नियमों के तहत उड़ाया जा सकता है बशर्ते आपका देश आपको इसका प्रयोग करने के लिए लाइसेंस दे। कीमत की बात करें तो इस बाइक को कोई भी खरीद सकता है। इसकी अनुमानित कीमत 1.5 लाख डालर (1.05 करोड़ रुपए) बताई गई है।


लेखक के बारे में