(शिरिष बी प्रधान)
काठमांडू, 16 अक्टूबर (भाषा) नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 आंकी गई।
हालांकि भूकंप में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
सुरखेत में स्थित भूकंप मापी केंद्र के मुताबिक, 4.8 की तीव्रता वाला भूकंप सुबह नौ बजकर 26 मिनट पर महसूस किया गया, जिसका केंद्र भारत में के बतान में स्थित था जो दार्चूला जिले से लगा है।
भूकंप के झटके बैतडी और नेपाल के सुदूरपश्चिम जिले के आस-पास के इलाकों में महसूस किए गए।
भाषा जितेंद्र माधव
माधव