भूकंप से कांपा नेपाल, तीव्रता 4.7 मापी गयी

Ads

भूकंप से कांपा नेपाल, तीव्रता 4.7 मापी गयी

  •  
  • Publish Date - July 25, 2022 / 07:31 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

काठमांडू, 25 जुलाई (भाषा) मध्य नेपाल में सोमवार की सुबह 4.7 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया । भूकंप के झटके के कारण बहुत लोगों की नींद खुल गयी और उन्हें बाहर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा । नेपाल के भूकंपीय केंद्र ने इसकी जानकारी दी ।

राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गयी है और यह सुबह 6.07 बजे महसूस किया गया । इसके अनुसार इसका केंद्र काठमांडू से 100 किलोमीटर पूर्व में हेलंबू में था ।

भूकंप काठमांडू घाटी और उसके आसपास महसूस किया गया। हालांकि, तत्काल किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है ।

भाषा रंजन नरेश

नरेश