मुंबई, 25 जून (भाषा) सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र में वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान नियुक्तियों में 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इसमें बिक्री और कारोबार विकास से जुड़े कार्यों की हिस्सेदारी कुल मांग का 40 प्रतिशत रही। एक रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई है।
प्रारंभिक करियर प्रतिभा मंच ‘अपना’ की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में मंच पर नियुक्तियों में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई और इसके अगले वित्त वर्ष में भी इसी तरह की प्रवृत्ति के जारी रहने की संभावना है।
यह रिपोर्ट मंच पर उपलब्ध 4.5 लाख से अधिक नौकरी विज्ञापनों के विश्लेषण पर आधारित है।
रिपोर्ट के अनुसार, बिक्री और कारोबार विकास से जुड़े कौशल की मांग वित्त वर्ष 2025-26 में 40 प्रतिशत हो गई, जो 2024-25 में 36 प्रतिशत थी।
सबसे अधिक मांग वाले पदों में संचार बिक्री, लेखांकन और कराधान, क्षेत्रीय बिक्री तथा ग्राहक सहायता शामिल हैं।
इसके साथ ही, कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़े कौशल की मांग में 2025-26 के दौरान 164 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे यह संकेत मिलता है कि छोटे और मझोले उद्यम अपने कारोबार के विस्तार के साथ डिजिटल क्षमताओं में तेजी से निवेश कर रहे हैं।
भाषा यासिर अजय
अजय