बुनिया, 10 अगस्त (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि कांगो के पूर्वी हिस्से में इबोला का प्रकोप फरवरी में ही शुरू हो गया था, जबकि इसकी आधिकारिक घोषणा 15 मई को की गई थी।
अफ्रीका के लिए डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक मोहम्मद याकूब जनाबी ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जीन अनुक्रमण से यह संकेत मिला है कि इस प्रकोप की शुरुआत फरवरी में हुई थी।
उन्होंने कहा कि प्रकोप के शुरुआती चरण में कुछ मामलों को गलती से मलेरिया और टाइफाइड मान लिया गया था।
उन्होंने बताया कि यह इबोला का अबतक का सबसे तेजी से फैलने वाला प्रकोप बन गया है।
जनाबी ने कहा, ‘‘हम इबोला वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वायरस हमारी कोशिशों से अधिक तेजी से फैल रहा है।’’
एपी गोला सुरेश
सुरेश