कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, लोग घरों से बाहर निकलने को हुए मजबूर

Ads

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, लोग घरों से बाहर निकलने को हुए मजबूर

  •  
  • Publish Date - August 10, 2026 / 06:57 PM IST,
    Updated On - August 10, 2026 / 06:57 PM IST

बोगोटा, 10 अगस्त (एपी) लातिन अमेरिकी देश कोलंबिया के पश्चिमी हिस्से में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए और लोगों को घबराहट में अपने घरों एवं इमारतों से बाहर निकलने को मजबूर होना पड़ा।

भूंकप के झटके पड़ोसी इक्वाडोर में भी महसूस किये गए।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और कोलंबिया की संबंधित एजेंसी ने भूकंप की तीव्रता 7.4 होने की जानकारी दी। दोनों एजेंसियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र सतह से काफी नीचे था।

दोनों ने भूकंप का केंद्र सैन होज़े डेल पाल्मार में बताया, जो कोलंबिया की राजधानी बोगोटा से लगभग 400 किलोमीटर पश्चिम में स्थित एक इलाका है।

अधिकारियों ने नुकसान या घायलों की जानकारी तत्काल नहीं दी है।

एपी धीरज सुरेश

सुरेश