रूस की बैकाल झील पर चीनी पर्यटकों से भरी बस बर्फ में धंसी, आठ लोगों की मौत

Ads

रूस की बैकाल झील पर चीनी पर्यटकों से भरी बस बर्फ में धंसी, आठ लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 21, 2026 / 10:46 PM IST,
    Updated On - February 21, 2026 / 10:46 PM IST

मास्को, 21 फरवरी (एपी) चीनी पर्यटकों को ले जा रही एक बस रूस की बैकाल झील की बर्फ में धंस गई, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इरकुत्स्क क्षेत्र के गवर्नर इगोर कोबजेव ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘टेलीग्राम’ पर एक पोस्ट में लिखा कि शुक्रवार को हुई इस घटना में जमी हुई झील को पार कर रही बस से एक चीनी पर्यटक बचने में कामयाब रहा। उन्होंने बताया कि मृतकों में सात चीनी पर्यटक और बस का चालक शामिल हैं।

रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने बताया कि बचाव दल ने अभियान शुरू करने से पहले पानी के भीतर के कैमरों का इस्तेमाल किया।

एपी

शुभम वैभव

वैभव