माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग की सीईओ नियुक्त की गईं भारतीय मूल की आशा शर्मा

Ads

माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग की सीईओ नियुक्त की गईं भारतीय मूल की आशा शर्मा

  •  
  • Publish Date - February 21, 2026 / 10:03 PM IST,
    Updated On - February 21, 2026 / 10:03 PM IST

न्यूयॉर्क, 21 फरवरी (भाषा) प्रमुख आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय मूल की आशा शर्मा को माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग का कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाया है। इस तरह शर्मा वैश्विक कंपनियों में भारतीय मूल के कार्यकारियों बढ़ती सूची में शामिल हो गई हैं।

माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला ने की नियुक्ति की घोषणा करते हुए शुक्रवार को एक संदेश में कहा कि शर्मा ने पिछले दो सालों में माइक्रोसॉफ्ट में अपनी भूमिका में, और इससे पहले इंस्टाकार्ट में मुख्य परिचालन अधिकारी तथा मेटा में उपाध्यक्ष के तौर पर, अरबों लोगों तक पहुंचने वाली और बढ़ते उपभोक्ता तंत्र का समर्थन करने वाली सेवाएं बनाने और उन्हें बढ़ाने में मदद की है।

शर्मा फिल स्पेंसर की जगह लेंगी और नडेला को रिपोर्ट करेंगी।

नडेला ने कहा, ‘‘गेमिंग शुरू से ही माइक्रोसॉफ्ट का हिस्सा रही है।’’

शर्मा ने कहा कि वह माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग की सीईओ के तौर पर अपनी भूमिका “विनम्रता” के साथ शुरू कर रही हैं।

भाषा वैभव माधव

माधव