Elon Musk Party Name: एलन मस्क ने किया नई राजनीतिक पार्टी बनाने का एलान.. लोगों को फिर से आजादी दिलाने का दावा, ये है दल का नाम
एलन मस्क ने ट्रम्प से मतभेद के बाद नए राजनीतिक दल ‘अमेरिकन पार्टी’ बनाने का ऐलान कर दिया है।

Elon Musk New Party Name
- एलन मस्क ने की 'अमेरिका पार्टी' की घोषणा
- ट्रंप से मतभेद के बाद उठाया कदम
- एफईसी पंजीकरण की स्थिति अस्पष्ट
Elon Musk New Party Name: वाशिंगटन डीसी: अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मतभेद के बाद अमेरिका के लोगों को उनकी आजादी वापस दिलाने के लिए एक नयी राजनीतिक पार्टी बनाई है। मस्क ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर घोषणा की कि उन्होंने देश में दो-पक्षीय प्रणाली को चुनौती देने के लिए ‘अमेरिका पार्टी’ का गठन किया है।
🚨 BREAKING: Elon Musk asks the people to choose the time and place for the inaugural American Party Congress.…putting the people first, right from the start. pic.twitter.com/mDSWcHV55Z
— DogeDesigner (@cb_doge) July 6, 2025
Read More: गाजा में इजराइली हवाई हमलों में 33 फलस्तीनी मारे गये
उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आपको आपकी स्वतंत्रता वापस दिलाने के लिए आज ‘अमेरिका पार्टी’ का गठन किया गया है।’’ टेस्ला और स्पेसएक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा, ‘‘जब हमारे देश को बर्बादी और भ्रष्टाचार से दिवालिया बनाने की बात आती है तो हम लोकतंत्र में नहीं, एक पार्टी प्रणाली होते में हैं।’’ मस्क ने हालांकि यह नहीं बताया कि पार्टी कहां पंजीकृत हो सकती है। कानूनी रूप से पार्टी बनाने के लिए उसका संघीय चुनाव आयोग (एफईसी) में पंजीकरण कराना होता है।
Elon Musk New Party Name: सीएनएन ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि एफईसी की हालिया फाइलिंग में ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है। मस्क ने पहली बार पार्टी बनाने की संभावना ट्रंप के साथ अपने सार्वजनिक विवाद के दौरान उठाई थी। इसके बाद उन्होंने सरकारी दक्षता विभाग का अपना जिम्मा छोड़ दिया था। ट्रंप और मस्क के बीच सोशल मीडिया पर काफी तकरार देखने को मिली थी।
Read Also: ईरान और इजराइल युद्ध के बाद खामेनेई पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए
इसी तनातनी के बीच मस्क ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया जिसमें उपयोगकर्ताओं से पूछा गया कि क्या अमेरिका में एक नयी राजनीतिक पार्टी होनी चाहिए जिसमें लोगों ने उनकी बात का समर्थन किया था।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Elon Musk has announced to form a new political party 'American Party'
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया
01 Oct 2026 | 11:59 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmइंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:01 pmकैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
01 Oct 2026 | 10:27 pmभारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 10:20 pmकैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता
01 Oct 2026 | 9:59 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm