ईरान और इजराइल युद्ध के बाद खामेनेई पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए
ईरान और इजराइल युद्ध के बाद खामेनेई पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए
तेहरान, छह जुलाई (एपी) ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई इजराइल और ईरान के बीच 12 दिन जारी रहे युद्ध के बाद शनिवार को पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए और उन्होंने आशुरा की पूर्व संध्या पर एक शोक समारोह में भाग लिया।
ईरान और इजराइल के बीच हुए युद्ध के दौरान खामेनेई के सामने नहीं आने से ऐसे संकेत मिले कि ईरान के सर्वोच्च नेता किसी बंकर में छिपे हैं। हालांकि, सरकारी मीडिया ने अपनी किसी भी खबर में यह पुष्टि नहीं की थी।
ईरानी सरकारी टेलीविजन पर उन्हें नारे लगाती भीड़ की ओर हाथ हिलाते और सिर हिलाते हुए दिखाया गया। भीड़ उस वक्त उत्साहित हो गई जब उसने खामेनेई को राजधानी तेहरान में अपने कार्यालय और आवास के पास स्थित एक मस्जिद में प्रवेश करते देखा।
इस दौरान संसद के अध्यक्ष जैसे शीर्ष नेता मौजूद थे, आमतौर पर ऐसे आयोजन कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित किए जाते हैं।
ईरान के तीन प्रमुख परमाणु स्थलों पर बमबारी करके अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 86 वर्षीय खामेनेई को सोशल मीडिया के माध्यम से चेतावनी दी थी और कहा था कि अमेरिका जानता है कि ईरान के सर्वोच्च नेता कहां हैं लेकिन उसकी उन्हें मारने की कोई योजना नहीं है।
वहीं, 26 जून को युद्धविराम शुरू होने के कुछ ही समय बाद खामेनेई ने अपना पहला सार्वजनिक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि तेहरान ने कतर में अमेरिकी एयरबेस पर हमला करके ‘‘अमेरिका के चेहरे पर तमाचा मारा है’’।
भाषा शोभना नेत्रपाल
नेत्रपाल
लेखक के बारे में
Web Title: ईरान और इजराइल युद्ध के बाद खामेनेई पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया
01 Oct 2026 | 11:59 pmइंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:01 pmकैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
01 Oct 2026 | 10:27 pmभारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 10:20 pmकैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता
01 Oct 2026 | 9:59 pmस्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया
01 Oct 2026 | 9:31 pmखबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस
01 Oct 2026 | 9:12 pmकैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास
01 Oct 2026 | 8:24 pm