BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Musk on One big beautiful bill: एलन मस्क की ट्रम्प को धमकी.. पास हुआ ‘वन बिग, ब्यूटीफुल बिल’ तो बनाएंगे नई सियासी पार्टी..

। इस बिल में 4.5 ट्रिलियन डॉलर के खर्चकी व्यवस्था की गई है। इसमें सेना पर ज्यादा खर्च, बॉर्डर सिक्योरिटी और अवैध प्रवासियों की डिपोर्टेशन का बजट शामिल है।

Elon Musk will announce a new political party

Elon Musk will announce a new political party

satya prakash
Published: 01 Jul 2025 | 10:33 amModified: 01 Jul 2025 | 10:33 am
HIGHLIGHTS
  1. 🔹 1. एलन मस्क की ट्रंप के बिल पर कड़ी नाराजगी
  2. 🔹 2. नई राजनीतिक पार्टी ‘अमेरिकन पार्टी’ बनाने की घोषणा
  3. 🔹 2. नई राजनीतिक पार्टी ‘अमेरिकन पार्टी’ बनाने की घोषणा

न्यूयार्क: Elon Musk will announce a new political party: मशहूर कारोबारी और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच नए प्रस्तावित बिल को लेकर ठानी हो गई है। टेस्ला के सीईओ और अमेरिकी राष्ट्रपति के करीबी रहे एलन मस्क ने साफतौर पर धमकी दी है कि अगर ट्रम्प 'वन बिग, ब्यूटीफुल बिल' को लागू करते है तो वह अपनी नई सियासी पार्टी 'अमेरिकन पार्टी' का ऐलान कर देंगे।

Read More: पाकिस्तान ने भारत से सिंधु जल समझौता को बहाल करने का आग्रह किया

मस्क ने अपने एक 'एक्स' पोस्ट ने इस प्रस्तावित बिल पर नाराजगी जाहिर की है। मस्क के मुताबिक मस्क का यह बिल पागलपन के अलावा और कुछ नहीं है। एलन मस्क ने दावा किया है कि, ये आम टैक्‍सपेयर्स पर बोझ की तरह होगा।

वलन मस्क ने 'एक्स' पर लिखा, 'हर वो सांसद जो खर्च कम करने की बात करता है और फिर इस ऐतिहासिक कर्ज बढ़ाने वाले बिल के पक्ष में वोट देता है, उसे शर्म आनी चाहिए।' उन्होंने आगे कहा, 'अगर इस बिल के पक्ष में किसी ने वोट किया, तो अगले साल मैं उन्हें उनके प्राइमरी चुनाव में हराकर ही दम लूंगा– चाहे इसके लिए मुझे कुछ भी करना पड़े.'

बनाएंगे नई पार्टी

नई सियासी पार्टी को लेकर उन्होंने लिखा, 'अगर ये पागलपन भरा खर्च वाला बिल पास हो गया, तो अगली सुबह अमेरिकन पार्टी बना दी जाएगी। अब वक्त है कि लोगों को डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन्स के अलावा भी कोई विकल्प मिले।'

क्या है 'वन बिग, ब्यूटीफुल बिल'?

यह विधेयक, जिसे एच.आर.1 के नाम से भी जाना जाता है। एक बजट समाधान विधेयक है, जिसमें करों, आव्रजन और स्वास्थ्य सेवा पर कई विधायी मदें शामिल हैं, इसका मकसद राष्ट्रपति ट्रम्प के घरेलू नीति एजेंडे और अभियान वादों को आगे बढ़ाना है। यह विधेयक अब अमेरिकी सीनेट के पास जाएगा, जहां दोनों सदनों द्वारा अनुमोदित होने से पहले इसमें संशोधन किया जाएगा तथा कानून बनने के लिए इसे राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा।

विधेयक के पारित होने से ऐसी चिंताएं पैदा हो गई हैं, जिनका अमेरिकी अर्थव्यवस्था की सेहत और रिपब्लिकन पार्टी की चुनावी संभावनाओं पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा, जो वर्तमान में संघीय कार्यपालिका और विधायिका दोनों पर हावी है।

Read Also: सिंगापुर में उपद्रव करने के दोषी भारतीय मूल के व्यक्ति को जेल और कोड़े मारने की सजा

विरोध में उतरे एलन मस्क

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' टैक्स डिडक्शन, सेना के बजट में इजाफा और अवैध प्रवासियों की बड़े स्तर पर देश से बाहर निकालने जैसी योजनाओं पर खर्च बढ़ाने से जुड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ ट्रंप इस बिल के जरिए 2017 में लागू किए गए टैक्स में कटौती को आगे ले जाने के इच्छुक है। इस बिल में 4.5 ट्रिलियन डॉलर के खर्चकी व्यवस्था की गई है। इसमें सेना पर ज्यादा खर्च, बॉर्डर सिक्योरिटी और अवैध प्रवासियों की डिपोर्टेशन का बजट शामिल है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: 🔸 एलन मस्क ने ट्रम्प के ‘वन बिग, ब्यूटीफुल बिल’ का विरोध करते हुए कहा कि यह बिल जनता पर भारी आर्थिक बोझ डालेगा। यदि यह बिल पारित होता है, तो वे ‘अमेरिकन पार्टी’ नाम से एक नई सियासी पार्टी बनाएंगे, ताकि लोगों को डेमोक्रेट और रिपब्लिकन के अलावा भी एक विकल्प मिल सके।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Elon Musk has challenged US President Donald Trump over 'One Big, Beautiful Bill'.

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:01 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

01 Oct 2026 | 10:27 pm