यमन में कैबिनेट के सदस्यों को लेकर आए विमान के उतरने ही हुआ भीषण धमाका, 22 लोगों की मौत, 50 घायल

यमन में कैबिनेट के सदस्यों को लेकर आए विमान के उतरने ही हुआ भीषण धमाका, 22 लोगों की मौत, 50 घायल

यमन में कैबिनेट के सदस्यों को लेकर आए विमान के उतरने ही हुआ भीषण धमाका, 22 लोगों की मौत, 50 घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: December 30, 2020 6:46 pm IST

सना (यमन), (एपी) यमन के दक्षिणी शहर अदन के हवाई अड्डे पर बुधवार को भीषण धमाका हुआ। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि यह धमाका नव गठित कैबिनेट के सदस्यों को लेकर आए विमान के उतरने के कुछ देर बाद हुआ। विस्फोट के कारण कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 50 लोग घायल हुए हैं।

Read More News: सीएम भूपेश बघेल के आश्वासन के बाद विद्या मितानों ने खत्म किया हड़ताल, पिछले 65 दिनों से लगातार जारी था प्रदर्शन

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। धमाके की वजह की तत्काल जानकारी नहीं मिली और न ही किसी संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी ली है।

अधिकारियों ने बताया कि बाद में शहर में एक और विस्फोट हुआ। यह विस्फोट उस इमारत के पास हुआ जिसमें कैबिनेट के सदस्यों को ले जाया गया था।

Read More News:अकालग्रस्त होगी धरती, भूकंप से मचेगी तबाही, धरती से टकराएगा धूमकेतु, जानिए 2021 को लेकर क्या कहती है नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी

वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि सरकारी प्रतिनिधिमंडल के विमान से बाहर आते ही धमाका हुआ। सरकारी विमान में सवार कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ और कई मत्रियों को वापस विमान में सवार होते हुए देखा गया।

#WATCH Yemen: At least 5 people killed & dozens more wounded in an attack on Aden airport, shortly after a plane carrying a newly formed govt for Yemen arrived from Saudi Arabia today, reports Reuters quoting a local security source
(Video Source: Reuters) pic.twitter.com/a5Xf7vthzu
— ANI (@ANI) December 30, 2020

Read More News:  CG Ki Baat: प्रियदर्शनी घोटाला…बाहर आया ’जिन्न’! प्रियदर्शिनी बैंक में घोटाले के लिए जिम्मेदार कौन है?

सरकारी विमान में सवार यमन के संचार मंत्री नजीब अल अवग ने एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को बताया कि उन्होंने दो धमाकों की आवाज सुनी और ऐसा लगा कि यह ड्रोन हमला है।

यमन के प्रधानमंत्री मईन अब्दुल मलिक सईद और अन्य को धमाके के बाद तुरंत हवाई अड्डे से शहर स्थित मशिक पैलेस ले जाया गया।

Read More News:  सीएम बघेल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, धान की खरीदी व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए भारत सरकार से अनुमति

अदन स्वास्थ्य कार्यालय के उप प्रमुख मोहम्मद अल रोउबिद ने एपी को बताया कि धमाके में कम से कम 16 लोगों की मौत हुई है जबकि 60 अन्य घायल हुए हैं।

बाद में गृह मंत्रालय ने बताया कि कम से कम 22 लोगों की मौत हुयी और करीब 50 लोग घायल हुए हैं।

Read More News:  उत्तर भारत में शीत लहर के साथ पड़ रही कड़ाके की ठंड, कई क्षेत्रों में छाया घना कोहरा

लेखक के बारे में