यूनान में विस्फोट से इमारत ढही, दो लोग घायल

यूनान में विस्फोट से इमारत ढही, दो लोग घायल

यूनान में विस्फोट से इमारत ढही, दो लोग घायल
Modified Date: September 25, 2026 / 02:54 pm IST
Published Date: September 25, 2026 2:54 pm IST

एथेंस, 25 सितंबर (एपी) यूनान की राजधानी एथेंस में एक्रोपोलिस पहाड़ी के निकट स्थित पर्यटन क्षेत्र प्लाका में शुक्रवार सुबह हुए एक शक्तिशाली विस्फोट में एक इमारत ढहने से कम से कम दो लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अग्निशमन विभाग ने बताया कि विस्फोट प्लाका जिले में स्थित एक पुरानी दो मंजिला इमारत में हुआ।

प्लाका एथेंस का ऐतिहासिक क्षेत्र है, जो यूनान के प्राचीन स्मारक एक्रोपोलिस पहाड़ी के तल पर स्थित है।

अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट से इमारत ढह गई और आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने पास की एक इमारत से दो महिलाओं को बचाया।

पुलिस ने बताया कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया है।

स्थानीय मीडिया की खबर के अनुसार, विस्फोट में सड़क से गुजर रहा एक व्यक्ति भी मामूली रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी, जबकि अग्निशमन विभाग ने बताया कि बचाव दल यह जांच कर रहे हैं कि कहीं और लोग तो मलबे में फंसे नहीं हैं।

विस्फोट के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है, लेकिन स्थानीय मीडिया के अनुसार गैस रिसाव की आशंका जताई जा रही है।

एपी

देवेंद्र मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में