पाकिस्तान की बौखलाहट या पीओके छिन जाने की घबराहट, बार्डर पर तैनात किए फाइटर प्लेन

पाकिस्तान की बौखलाहट या पीओके छिन जाने की घबराहट, बार्डर पर तैनात किए फाइटर प्लेन

पाकिस्तान की बौखलाहट या पीओके छिन जाने की घबराहट, बार्डर पर तैनात किए फाइटर प्लेन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: August 13, 2019 3:50 am IST

जम्मू कश्मीर। जम्मू और कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। ताजा जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने बार्डर पर लड़ाकू विमानों की तैनाती की है। लद्दाख के करीब स्कर्दू एयबेस पर लड़ाकू विमानों की तैनाती की जा रही है। हालाकि पाकिस्तान की हरकतों को जवाब देने के लिए भारतीय सेना भी तैयार है।

read more : सुप्रीम कोर्ट में आज 370 को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई, नेताओं को रिहा करने की मांग

एक अखबार की माने तो पाकिस्तान ने यहां शनिवार को तीन C-130 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट भेजे थे। इसके जरिए फाइटर एयरक्राफ्ट के उपकरण लाए गए है। पाकिस्तान JF-17 फाइटर प्लेन यहां भेज सकता है। बता दें कि स्कर्दू पाकिस्तान का एक फॉर्वर्ड ऑपरेटिंग बेस है। वो इसका इस्तेमाल बॉर्डर पर आर्मी ऑपरेशन को मदद करने के लिए करता है।

read more : सनकी प्रेमी ने पहले तो प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, फिर खुद को चाकुओं से गोदा, अब झूल रहा जीवन व मौत के बीच

जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की जानकारी में ही पाकिस्तानी सेना एक साजिश रच रही है, यही कारण है कि बार्डर पर हलचल बढ़ी हुई है। पाकिस्तान के इस कदम के पीछे उसका डर भी है कि भारत कहीं पीओके की तरफ न बढ़े इसी वहज से बचाव में लगा हुआ है। पाकिस्तान के तीन बंदरगाहों में एक जैसा ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पाकिस्तान के तीन प्रमुख नौसैनिक बंदरगाह- कराची, ओरमारा और ग्वादर को पूरी तरह से खाली करा दिया गया है।

read more : एक और सांसद का विवादित बयान, कहा- 100वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत का हिस्सा नहीं होगा कश्मीर

बता दें कि पाकिस्तान लगातार भारत को धमकी दे रहा है। पिछले दिनों पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत को धमकी देते हुए कहा था कि पाकिस्तान भारत से जंग नहीं चाहता लेकिन अगर युद्ध हुआ तो वो भारत को करारा जवाब देंगे। इधर भारत भी अभी जंग करना नही चाहता लेकिन पाकिस्तान की हरकतों का जवाब देने के लिए भारत भी तैयार है।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/Oa6Jh8THGIE” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com