पूर्वी चीन में मछली पकड़ने वाली नौका डूबी, 12 लोगों की मौत, चार लापता

पूर्वी चीन में मछली पकड़ने वाली नौका डूबी, 12 लोगों की मौत, चार लापता

पूर्वी चीन में मछली पकड़ने वाली नौका डूबी, 12 लोगों की मौत, चार लापता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: April 4, 2021 11:25 am IST

बीजिंग, चार अप्रैल (एपी) चीन के झेजियांग प्रांत में समुद्र में रविवार को मछली पकड़ने वाली एक नौका डूब गई, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हैं।

शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, चालक दल के 20 सदस्यों में से चार को जीवित बचा लिया गया और लापता लोगों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।

इसने बताया कि समुद्री खोज एवं बचाव केंद्र को आज सुबह 4:28 बजे नौका के पलटने के बारे में सूचना मिली।

राहत एवं बचाव कार्य के लिए हेलीकॉप्टर भी भेजे गए और पास में मछली पकड़ रहीं अन्य नौकाएं भी राहत अभियान में लग गईं।

भाषा नेत्रपाल दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में