उत्तरी जर्मनी के स्टाडे शहर में गोलीबारी, पांच लोगों की मौत : पुलिस

उत्तरी जर्मनी के स्टाडे शहर में गोलीबारी, पांच लोगों की मौत : पुलिस

उत्तरी जर्मनी के स्टाडे शहर में गोलीबारी, पांच लोगों की मौत : पुलिस
Modified Date: June 29, 2026 / 08:48 pm IST
Published Date: June 29, 2026 8:48 pm IST

बर्लिन, 29 जून (एपी)उत्तरी जर्मनी के स्टाडे शहर में सोमवार को युवा कल्याण केंद्र में हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में गोलीबारी करने के संदिग्ध सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, इस घटना में कई अन्य लोग घायल हुए हैं, लेकिन उसने घायलों की संख्या नहीं बताई।

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी शहर के मुख्य हिस्से के दक्षिण में स्थित डैंकर्सस्ट्रास की एक इमारत में हुई। इस इमारत में गर्भवती महिलाएं या युवा माताएं बच्चों के साथ अस्थायी रूप से रहती हैं।

कानून लागू करने वाली एजेंसी ने कहा कि आम लोगों को कोई खतरा नहीं है।

समाचार चैनल पर गोलीबारी के बाद प्रसारित वीडियो में एक रिहायशी इलाके की सड़क पर बड़ी संख्या में पुलिस बल, आपात सेवा के कर्मी और कई एम्बुलेंस दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक पर गोली चलाने का शक है। उसने कहा कि गोलीबारी की घटना की पृष्ठभूमि और पूरे घटनाक्रम का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

इमारत के ठीक सामने रहने वाली विटाली मर्टेन्स ने बताया कि उन्होंने गोलियों की आवाज़ सुनी और ‘‘पूरे इलाके को तुरंत सील कर दिया गया।’’ उन्होंने कहा ‘‘पुलिस ने मुझे वहां से हटा दिया।’’

जर्मनी में बंदूक से जुड़े कानून अमेरिका की तुलना में अधिक सख्त हैं, और यहां गोलीबारी की घटनाएं आमतौर पर कम होती हैं।

स्टाडे की आबादी करीब 50 हजार है। यह शहर हैम्बर्ग से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित है।

एपी धीरज दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में