हमले में अर्द्धसैनिक बल एफसी के पांच जवान घायल

हमले में अर्द्धसैनिक बल एफसी के पांच जवान घायल

हमले में अर्द्धसैनिक बल एफसी के पांच जवान घायल
Modified Date: February 23, 2026 / 04:37 pm IST
Published Date: February 23, 2026 4:37 pm IST

पेशावर, 23 फरवरी (भाषा) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अर्द्धसैनिक बल फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के मुख्यालय पर क्वाडकॉप्टर ड्रोन से किए गए हमले में एफसी के पांच जवान घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

करक जिले में स्थित एफसी मुख्यालय को निशाना बनाकर हमला किया गया था।

पुलिस ने बताया कि इमारत पर हमला करने के लिए क्वाडकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया।

पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जा रही एम्बुलेंस पर भी चरमपंथियों ने गोलियां चलाईं, जिसमें दो बचाव अधिकारी घायल हो गए।

पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी मौके पर पहुंची, उसने इलाके को घेर लिया और हमलावरों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया।

भाषा वैभव माधव

माधव


लेखक के बारे में