Rahul Gandhi Bhopal Visit: कल मोदी सरकार के खिलाफ राजधानी में हुंकार भरेंगे राहुल और खरगे, इस मुद्दे पर होगा प्रदर्शन, यहां जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम
Rahul Gandhi Bhopal Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार को भोपाल दौरे पर रहेंगे।
Rahul Gandhi Bhopal Visit| Image- IBC24.in
- एक दिवसीय भोपाल दौरे पर आएँगे राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे।
- भोपाल में आयोजित किसान महा चौपाल में होंगे शामिल।
- डेढ़ घंटे किसानों के साथ संवाद करेंगे राहुल गांधी।
Rahul Gandhi Bhopal Visit: भोपाल: भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के मुद्दे पर कांग्रेस लगातर विरोध कर रही है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सड़क से संसद तक विरोध करने की रणनीति बनाई है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 फरवरी को एक बड़े किसान सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है। (Rahul Gandhi Bhopal Visit) इस सम्मलेन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम सामने आ चूका है।
1 बजे भोपाल पहुंचेंगे राहुल
अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक़, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दोपहर 12 बजे दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना होंगे। कांग्रेस के दोनों दिग्गज नेता दोपहर में 1 बजे भोपाल पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता उनका स्वागत करेंगे। दोपहर 1:30 बजे राहुल गांधी और (Rahul Gandhi Bhopal Visit) खरगे जवाहर चौक के लिए रवाना होंगे।
किसान महा चौपाल में शामिल होंगे राहुल गांधी
Rahul Gandhi Bhopal Visit: एयरपोर्ट से रवाना होकर दोपहर 1:55 राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे जवाहर चौक पहुंचेंगे। (Rahul Gandhi Bhopal Visit) इसके बाद दोनों दिग्गज नेता दोपहर दो बजे से किसान महा चोपपाल में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे तक राहुल गांधी और खरगे किसान महा चौपाल में रहेंगे। इस डेढ़ घंटे में राहुल गांधी किसानों से संवाद करेंगे।
4:15 पर दिल्ली के रवाना होंगे राहुल
इसके बाद राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे दोपहर 3:35 पर जवाहर चौक से एयरपोर्ट के (Rahul Gandhi Bhopal Visit) लिए रवाना होंगे। राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे दोपहर 4 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 4:15 पर भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Smartphone Tips: क्या आपका फोन चोरी हो गया? घबराने की जरूरत नहीं! ये सीक्रेट टिप्स अपनाएं, पैसा और डेटा रहेंगे बिलकुल सुरक्षित
- UAN-Aadhaar Link: अब नहीं अटकेगा PF का पैसा! घर बैठे UAN से आधार लिंक करना इतना आसान कि आप खुद हक्का-बक्का रह जाएंगे
- Nisha Upadhyay Viral Video: मंच पर ही रेट का हुआ खुलासा तो छिड़ा ‘महासंग्राम’, तमतमाई भोजपुरी सिंगर ने कर दिया ऐसा कांड, यकीन ना हो तो देखिए ये वीडियो

Facebook


