AI Summit IYC Protest Update: युकां का पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पुलिस की हिरासत में.. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे दिल्ली..

AI Summit IYC Protest Update: भारत मंडपम एआई समिट में पीएम मोदी विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने युवा कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई तेज की।

AI Summit IYC Protest Update: युकां का पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पुलिस की हिरासत में.. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे दिल्ली..

AI Summit IYC Protest Update || Image- Outlook India file

Modified Date: February 23, 2026 / 05:41 pm IST
Published Date: February 23, 2026 5:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • एआई समिट में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
  • मितेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया
  • चार कार्यकर्ता पांच दिन की पुलिस रिमांड पर

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में एआई समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले युवा कांग्रेसियों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। इस बीच खबर आई है कि, (AI Summit IYC Protest Update) पुलिस ने मध्यप्रदेश इकाई के पूर्व युकां प्रदेश अध्यक्ष और मौजूदा राष्ट्रीय महसचिव मितेंद्र दर्शन सिंह यादव को हिरासत में ले लिया है।

मितेंद्र दर्शन सिंह यादव को पूछताछ के लिए दिल्ली से हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि, वे दिल्ली में आयोजित हो रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हिस्सा लेने पहुंचे हुए थे।

4 भेजे गये न्यायिक हिरासत में

भारत मंडपम में जारी AI इम्पैक्ट समिट में अर्धनग्न प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार चार युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शनिवार को पटियाला हाउस कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। अदालत ने शनिवार को सभी आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं थी। गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं की पहचान कृष्णा हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिम्हा यादव के रूप में हुई है।

शर्ट उतारकर किया था विरोध प्रदर्शन

दिल्ली पुलिस ने अदालत से पांच दिन की हिरासत की मांग करते हुए कहा कि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पूछताछ जरूरी है। (AI Summit IYC Protest Update) पुलिस के अनुसार, ये कार्यकर्ता नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई शिखर सम्मेलन के दौरान बिना शर्ट पहने विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और अंतरराष्ट्रीय नेताओं व बुद्धिजीवियों की मौजूदगी में राष्ट्रविरोधी नारे लगाए गए।

वकील की दलील, ‘कोई हिंसा नहीं हुई’

वहीं, आरोपियों के वकील ने अदालत में दलील दी थी कि उनके मुवक्किल एक राजनीतिक दल से जुड़े पदाधिकारी हैं और उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान किसी प्रकार की हिंसा नहीं हुई और न ही इसका कोई वीडियो साक्ष्य मौजूद है। (Youth Congress Protestrs Police Custody) वकील ने यह भी बताया कि आरोपी शिक्षित और जिम्मेदार व्यक्ति हैं।

शर्ट में लिखा था “समझौतावादी प्रधानमंत्री”

घटना तब सामने आई जब युवा कांग्रेस के सदस्यों ने भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी कमीजें उतार दीं, जिन पर “समझौतावादी प्रधानमंत्री” जैसे नारे लिखे थे। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। संगठन ने बयान जारी कर कहा था कि यह विरोध प्रधानमंत्री के खिलाफ था, जिन्होंने एआई शिखर सम्मेलन में देश की पहचान से समझौता किया है।

इसी घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी और भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने देश के कई राज्यों में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूरत, जम्मू और दिल्ली सहित कई शहरों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस घटना की निंदा करते हुए विरोध जताया। मामले की जांच जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown