जर्मनी के अस्पताल में आग लगने से चार घायल, एक संदिग्ध हिरासत में

Ads

जर्मनी के अस्पताल में आग लगने से चार घायल, एक संदिग्ध हिरासत में

  •  
  • Publish Date - April 3, 2023 / 01:27 PM IST,
    Updated On - April 3, 2023 / 01:27 PM IST

बर्लिन, तीन अप्रैल (एपी) जर्मनी की राजधानी बर्लिन के एक अस्पताल में आग लग जाने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इस घटना के सिलसिले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

अग्निशमन सेवा ने कहा कि आग सोमवार तड़के अस्पताल की तीसरी मंजिल पर लगी जिसे अब बुझा लिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार इस घटना में एक नर्स और तीन मरीज गंभीर रूप से घायल हो गए और इमारत में धुआं फैलते ही 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए की खबर के अनुसार अग्निशमन कर्मियों ने कहा कि ऐसा लगता है कि आग एक बिस्तर से शुरु हुई।

पुलिस ने कहा कि एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और आगजनी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।

एपी

अविनाश माधव

माधव