Raipur Murad Puri karne wala Baba : मुराद पूरी कराने गया था नाबालिग, फर्जी बाबा ने कमरे में बंद कर कराई ये हरकत! फिर बोला- ‘अब पूरी होगी मन्नत’
रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में मुराद पूरी कराने के नाम पर एक फर्जी बाबा द्वारा नाबालिग के साथ कथित अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी मुस्तकीम बेग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Raipur Murad Puri karne wala Baba/ Image CREDIT : file
- मुराद पूरी कराने के बहाने नाबालिग को कथित तौर पर बनाया शिकार।
- शिकायत मिलते ही आजाद चौक थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई।
- फर्जी बाबा की करतूत से इलाके में हड़कंप।
रायपुर : Raipur Murad Puri karne wala Baba : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना इलाके में पुलिस ने मुराद पूरी करने के नाम पर नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाले एक फर्जी बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम मुस्तकीम बेग है, जो मूल रूप से खैरागढ़ जिले का रहने वाला है। पीड़ित नाबालिग की शिकायत के बाद पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है।
नग्न हालत में 5 मिनट तक गोल-गोल घुमाया
मिली जानकारी के अनुसार, एक नाबालिग अपनी मन्नत और मुराद पूरी कराने के सिलसिले में ईदगाहभाठा स्थित एक मकान में बाबा मुस्तकीम बेग के पास गया था। Fake Baba News आरोप है कि जैसे ही नाबालिग कमरे के अंदर गया, वहां मौजूद फर्जी बाबा ने उसके सारे कपड़े उतरवा दिए। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित को नग्न हालत में कमरे के अंदर करीब 5 मिनट तक गोल-गोल घुमाया।
तुम्हारी मुराद पूरी हो गई
हरकत यहीं नहीं रुकी, बाबा ने नाबालिग से अपना पैर चुमवाया और कहा कि “तुम्हारी मुराद पूरी हो गई और सारी बाधाएं दूर हो गईं,” जिसके बाद उसे कपड़े पहनाकर घर भेज दिया गया। इस घिनौनी हरकत से आहत होकर पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
आजाद चौक थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपी बाबा मुस्तकीम बेग के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 127(2) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 11(2) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फर्जी बाबा को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Huma Qureshi At IBC24 Dhanvantari Samman : बचपन में कैसी थी हुमा कुरैशी? IBC24 के मंच से किया बड़ा खुलासा, पढ़ाई को लेकर भी कह दी ऐसी बात
- IBC24 Dhanvantari Samman 2026 : ब्रेन स्ट्रोक और लाइफस्टाइल पर डॉक्टरों का बड़ा खुलासा, बचने के लिए लोगों को दिए ये टिप्स, , IBC24 के मंच से बताया कैसे हेल्दी बनेगा छत्तीसगढ़
- IBC24 Dhanvantari Samman 2026 : आखिर कम उम्र में ही लोग क्यों हो रहे हार्ट अटैक के शिकार? IBC24 के मंच पर विशेषज्ञों ने बताए चौंकाने वाला कारण

Facebook


