यूक्रेन को मिला जर्मनी का साथ, नीति में ऐतिहासिक बदलाव कर भेजेंगे मिसाइलें और हथियार

Ads

टैंक रोधी हथियार और जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलें देने का फैसला किया है, Germany decides to help Ukraine in World War

  •  
  • Publish Date - February 28, 2022 / 01:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

वियना। (एपी) जर्मनी ने दुनिया को स्तब्ध करते हुए, यूक्रेन को टैंक रोधी हथियार और जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलें देने का फैसला किया है। इसके साथ ही उसने युद्धग्रस्त क्षेत्र में हथियार का निर्यात नहीं करने की द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से चली आ रही अपनी विदेश नीति में ऐतिहासिक बदलाव का संकेत दिया है।

हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.

जर्मनी के चांसलर ओलाफ शॉल्त्स ने रविवार को संसद के विशेष सत्र में दिए भाषण में कहा, ‘‘यह नयी वास्तविकता है।’’ उन्होंने कहा कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद जर्मनी द्वारा नाटकीय रूप से पहले की तुलना में अलग प्रतिक्रिया की जरूरत है।

यह भी पढ़ें:  खंडवा में सामने आया लव जिहाद का तीसरा मामला, आरोपी गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय संगठनों ने किया बंद का आह्वान

बुंडस्टाग (जर्मन संसद) में शॉल्त्स ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति (व्लादिमीर) पुतिन द्वारा गत बृहस्पतिवार को यूक्रेन पर किए गए हमले ने नयी वास्तविकता उत्पन्न कर दी है …और यह वास्तविकता स्पष्ट उत्तर की मांग करती है, हमने एक उत्तर दिया है। ’’

यह भी पढ़ें: मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज, मुख्यमंत्री के पसंद के चेहरों को मिल सकती है कैबिनेट में जगह

 उन्होंने कहा कि जर्मनी यूक्रेन को टैंक रोधी हथियार और जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलें भेज रहा है। जर्मन चांसलर ने कहा कि देश(जर्मनी) अपने सैन्य बलों के लिए 100 अरब यूरो का विशेष कोष बनाने को लेकर प्रतिबद्ध है और वह रक्षा पर खर्च बढ़ाकर जीडीपी का दो प्रतिशत करेगा।

IBC24 NEWS के 𝕐𝕠𝕦𝕋𝕦𝕓𝕖 चैनल IBC24 Gadgets से जुड़ने के लिए  Click करें