अदन की खाड़ी में मालवाहक जहाज के सुरक्षा कर्मियों और बंदूकधारियों के बीच गोलीबारी: ब्रिटिश सेना
अदन की खाड़ी में मालवाहक जहाज के सुरक्षा कर्मियों और बंदूकधारियों के बीच गोलीबारी: ब्रिटिश सेना
दुबई, 10 जून (एपी) यमन के तट के पास अदन की खाड़ी में एक मालवाहक जहाज पर तैनात सुरक्षा कर्मियों और एक छोटी नाव में सवार बंदूकधारियों के बीच बुधवार को गोलीबारी हुई। ब्रिटिश सेना ने यह जानकारी दी।
ब्रिटिश सेना के ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस’ केंद्र ने बताया कि जहाज पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बंदूकधारियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।
हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने तत्काल नहीं ली है।
यमन के हूती विद्रोहियों ने कहा है कि वे लाल सागर से गुजरने वाले इजराइल से जुड़े जहाजों पर अपने हमले फिर से शुरू करेंगे। वहीं, क्षेत्र में सोमाली समुद्री डाकुओं की गतिविधियां भी बढ़ गई हैं।
एपी गोला मनीषा
मनीषा

Facebook


