Mexico Bar Firing News: शहर के इस बार में बंदूकधारियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 10 की मौत, सात लोग घायल

Ads

Mexico Bar Firing News: शहर के इस बार में बंदूकधारियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 10 की मौत, सात लोग घायल

  •  
  • Publish Date - November 11, 2024 / 06:55 AM IST,
    Updated On - November 11, 2024 / 06:56 AM IST

America School Firing. Image Source: IBC24

Mexico Bar Firing News: हुएहुएतोका (मेक्सिको)। मध्य मेक्सिको के एक बार में बंदूकधारियों ने गोलीबारी की जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। यह हमला शनिवार को क्वेरेटारो में हुआ। शहर के सार्वजनिक सुरक्षा प्रमुख जुआन लुइस फेरुस्का ऑर्टिज ने हमले और हताहतों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि हमले के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

Read More: Janjatiya Gaurav Divas Padyatra: 13 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर पदयात्रा करेंगे केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, सीएम साय समेत 10 हजार से ज्यादा यूथ होंगे शामिल 

बार में कैमरों के फुटेज सोशल नेटवर्क पर प्रसारित किए गए हैं। इनमें नजर आ रहा है कि चार लोगों का एक समूह बार में घुसा और उसने वहां बैठे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। वीडियो में लोग स्वयं को बचाने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

Read More: Maharashtra Election Update: मतदान से पहले कांग्रेस का एक्शन, पूर्व मंत्रियों सहित 28 नेताओं को किया पार्टी से निलंबित, जानिए क्या है वजह 

क्वेरेटारो के गवर्नर मौरिसियो कुरी ने हमलावरों को न्याय के कठघरे में लाए जाने का संकल्प लिया और कहा कि वह मारे गए लोगों के परिवारों को सहायता प्रदान करने की दिशा में काम कर रहे हैं। कुरी ने रविवार तड़के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि इस क्रूर कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा मिलेगी।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp