हंटावायरस प्रभावित क्रूज नीदरलैंड पहुंचा, चालक दल को पृथकवास में रखा गया

हंटावायरस प्रभावित क्रूज नीदरलैंड पहुंचा, चालक दल को पृथकवास में रखा गया

हंटावायरस प्रभावित क्रूज नीदरलैंड पहुंचा, चालक दल को पृथकवास में रखा गया
Modified Date: May 18, 2026 / 02:04 pm IST
Published Date: May 18, 2026 2:04 pm IST

रॉटर्डम, 18 मई (एपी) हंटावायरस प्रकोप की चपेट में आये जहाज को संक्रमणमुक्त करने के लिए नीदरलैंड के रॉटर्डम बंदरगाह लाया गया और इसके साथ ही परेशानी से भरी उस यात्रा का समापन हो गया जिसने अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसियों को सकते में डाल दिया था।

चालक दल के 25 सदस्य और दो चिकित्साकर्मियों को लेकर ‘द एमवी होंडियस’ पोत सोमवार सुबह रॉटर्डम पहुंचा। हालांकि सभी यात्री पहले ही अन्य जगहों पर उतर चुके थे।

चालक दल के सभी सदस्यों को तत्काल पृथकवास में रखा जाएगा। जहाज पर सवार तीन यात्रियों की हंटावायरस के प्रकोप से मौत हो गई, जिनमें नीदरलैंड निवासी एक दंपति भी शामिल है।

स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि दक्षिण अमेरिका की यात्रा के दौरान यह दंपति सबसे पहले इस वायरस की चपेट में आया था।

एपी

खारी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में