क्षेत्र में ईरान के साथ संघर्ष तेज होने के बीच हेगसेथ और केन ने प्रेसवार्ता की

Ads

क्षेत्र में ईरान के साथ संघर्ष तेज होने के बीच हेगसेथ और केन ने प्रेसवार्ता की

  •  
  • Publish Date - March 2, 2026 / 09:18 PM IST,
    Updated On - March 2, 2026 / 09:18 PM IST

वाशिंगटन, दो मार्च (एपी) अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सोमवार को ईरान में अमेरिका-इजराइल के हमलों के एक लंबे क्षेत्रीय संघर्ष में तब्दील होने की बढ़ती चिंताओं पर कहा कि यह इराक नहीं है और यह अंतहीन नहीं है।

हेगसेथ ने वायुसेना के जनरल एवं ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ के अध्यक्ष डैन केन के साथ शनिवार के हमलों के बाद से ट्रंप प्रशासन की पहली प्रेसवार्ता की।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हालांकि कुछ पत्रकारों के साथ फोन पर साक्षात्कार किए हैं, लेकिन उन्होंने कैमरे पर सवालों के जवाब नहीं दिए हैं और अभियान शुरू होने के बाद से केवल दो वीडियो जारी किए हैं।

हेगसेथ ने कहा, ‘‘यह तथाकथित सत्ता परिवर्तन का युद्ध नहीं है, लेकिन सत्ता परिवर्तन निश्चित रूप से हुआ है और दुनिया के लिए यह बेहतर स्थिति है।’’

यह प्रेसवार्ता ऐसे समय हुई है जब क्षेत्र में संघर्ष एक व्यापक युद्ध में तब्दील हो चुका है। ईरान और उसके सहयोगी सशस्त्र समूहों ने इजराइल, अरब देशों और पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागी हैं।

एपी

नेत्रपाल माधव

माधव