मैं ईरान के साथ जारी वार्ता से ‘खुश नहीं’ हूं: ट्रंप
मैं ईरान के साथ जारी वार्ता से ‘खुश नहीं’ हूं: ट्रंप
तेल अवीव, 27 फरवरी (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ जारी वार्ता से वह ‘‘खुश नहीं हैं’’ लेकिन वार्ता के आगे के दौर में क्या होता है, यह देखने के लिए वह इंतजार करेंगे।
ट्रंप ने शुक्रवार को ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) से निकलते समय पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये टिप्पणियां कीं।
ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं इस बात को लेकर खुश नहीं हूं कि वे हमें वह देने को तैयार नहीं हैं जो हमें चाहिए। मैं इससे बिल्कुल भी खुश नहीं हूं। देखते हैं क्या होता है। हम बाद में बात करेंगे।’’
एपी देवेंद्र सिम्मी
सिम्मी
सिम्मी

Facebook


